देवबंद में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च पद यात्रा' का आयोजन। 

भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु यूनिटी

Nov 20, 2025 - 10:39
42 Views
देवबंद में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च पद यात्रा' का आयोजन। 
देवबंद में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च पद यात्रा' का आयोजन। 

देवबंद: भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु यूनिटी मार्च (पद यात्रा) में द् दून वैली पब्लिक स्कूल के स्काउट और गाइड इकाई के छात्र‑छात्राओं ने बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के योगदान को याद करना और युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता पर आधारित स्लोगन मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। 

कार्यक्रम की शुरुआत कुवंर बृजेश जी राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा तल्हेड़ी चुंगी से हुई और यह पद यात्रा जागरूकता रैली के रूप में देवी कुंड पर स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुई कुवंर बृजेश,राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश ने मार्च के दौरान प्रतिभागियों की शारीरिक और मानसिक दृढ़ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को स्वास्थ्य और अनुशासन के प्रति प्रेरित करते हैं और समाज में सामूहिक सहयोग व राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं। मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों,अभिभावकों और छात्रों का धन्यवाद किया। इस यूनिटी मार्च ने न केवल सरदार पटेल की स्मृति को उजागर किया, बल्कि युवा पीढ़ी को भी प्रेरित किया कि वे देश की एकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सजग रहें।

Also Read- Lucknow: किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश में 5000 से अधिक किसानों/मत्स्य पालकों ने किया प्रतिभाग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow