Ayodhya : अखिलेश यादव ने तीन परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी

पूर्व मंत्री पवन पांडे के प्रयास से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिवंगत रामप्यारे यादव पहलवान, दिवंगत पंचलाल पाल और कैंसर पीड़ित हरिनारायण अव

Dec 11, 2025 - 08:32
 0  29
Ayodhya : अखिलेश यादव ने तीन परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी
Ayodhya : अखिलेश यादव ने तीन परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी

अयोध्या: पूर्व मंत्री पवन पांडे के प्रयास से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिवंगत रामप्यारे यादव पहलवान, दिवंगत पंचलाल पाल और कैंसर पीड़ित हरिनारायण अवस्थी उर्फ राजू अवस्थी के परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे उर्फ पवन और पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने परिवारों को चेक सौंपे।

पूर्व मंत्रियों ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त करते हुए सहायता राशि भेजी है। कैंसर पीड़ित हरिनारायण अवस्थी के उपचार में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए विशेष मदद दी गई है।

पवन पांडे ने कहा कि सरकार में न रहते हुए भी समाजवादी पार्टी हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है, जबकि मौजूदा सरकार लोगों को कोई लाभ नहीं दे पा रही। आनंद सेन यादव ने कहा कि शोषितों और पीड़ितों की आवाज समाजवादी पार्टी हमेशा बनेगी। कार्यक्रम में हामिद जाफर मीसम, राम अचल यादव, श्रीचंद यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow