Ayodhya : पत्रकार राकेश सिंह के पुत्र अक्षय सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जनपद के कई पत्रकार गांधी पार्क में एकत्र हुए और दिवंगत अक्षय सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दुख की इस घड़ी में रा

By INA News Desk
Dec 11, 2025 - 08:31
47 Views
Ayodhya : पत्रकार राकेश सिंह के पुत्र अक्षय सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Ayodhya : पत्रकार राकेश सिंह के पुत्र अक्षय सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Advertisement
Advertisement

अयोध्या: गांधी पार्क में आयोजित शोक सभा में पत्रकार राकेश सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अक्षय सिंह के सड़क हादसे में असामयिक निधन पर पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे पत्रकार जगत को स्तब्ध कर दिया है।

जनपद के कई पत्रकार गांधी पार्क में एकत्र हुए और दिवंगत अक्षय सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दुख की इस घड़ी में राकेश सिंह और उनके परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की तथा दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शोक सभा में सुबोध श्रीवास्तव, आकाश सोनी, समीर शाही, बृजेश कुमार सिंह, रूपेश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार दूबे, अनिल निषाद, सुमित यादव, नरेंद्र मिश्रा, गुलजार खान, बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल, रविकांत आर्य, करन प्रजापति, संजीव आजाद, खालिद रशीद, मोंटू, वैभव श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement