Hardoi: हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाइप चोरी गैंग का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार। 

जनपद हरदोई के थाना बेहटागोकुल पुलिस ने पाइप चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार

Mar 12, 2026 - 13:57
69 Views
Hardoi: हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाइप चोरी गैंग का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार। 
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाइप चोरी गैंग का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार। 

हरदोई: जनपद हरदोई के थाना बेहटागोकुल पुलिस ने पाइप चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 8 पाइप, एक डीसीएम वाहन और 7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार ग्राम नरेड़ी रसूलपुर निवासी हरिनंदन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान ग्राम मुसेपुर क्षेत्र से 22 मार्च 2025 को अज्ञात चोरों द्वारा पाइप चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में थाना बेहटागोकुल में मुकदमा संख्या 228/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार, रिंकू, शिव प्रसाद, अजीत, शंकर लाल और अशनी नामक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग जनपदों में रात के समय पाइप चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी किए गए पाइप को बहराइच के ठेकेदारों को बेच देते थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Also Read- Hardoi : सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम- दिव्यांगजन और महिलाओं को सहायता सामग्री वितरित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow