Sitapur: राजेश्वरी कन्या इंटर कालेज इंग्लिश मीडियम में वितरित किए गए अध्यात्म के प्रशस्ति पत्र। 

मिश्रित के मेला मैदान में हुई भव्य रामलीला में राजेश्वरी कन्या इंटर कालेज इंगलिस मीडियम के छात्र छात्राओं ने श्री रामचरितमानस

Dec 13, 2025 - 22:33
44 Views
Sitapur: राजेश्वरी कन्या इंटर कालेज इंग्लिश मीडियम में वितरित किए गए अध्यात्म के प्रशस्ति पत्र। 
राजेश्वरी कन्या इंटर कालेज इंग्लिश मीडियम में वितरित किए गए अध्यात्म के प्रशस्ति पत्र। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर। मिश्रित के मेला मैदान में हुई भव्य रामलीला में राजेश्वरी कन्या इंटर कालेज इंगलिस मीडियम के छात्र छात्राओं ने श्री रामचरितमानस , महाभारत एवं राष्ट्रीय जागरण विषयों पर नाट्य प्रस्तुत किया था । जिसमें सीता स्वयंवर ,भारत मिलाप , सबरी , अशोक वाटिका , राम रावण युद्ध आदि प्रसंगों का मंच पर संजीव प्रस्तुतीकरण किया था । छोटे बच्चों ने रूप सजा के माध्यम से सभी पात्रों का आत्मसात किया था।

इसी के उपलक्ष में आज उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को आध्यात्म का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । तथा छात्रों की रचनात्मक , कलात्मक प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा की । और प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर संस्था के केयरटेकर प्रमोद वैश्य , विवेक वैश्य , प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही ।

Also Read- Dhurandhar फिल्म देख अनुपम खेर ने दिया मजेदार रिएक्शन- 'माता चढ़ गई है क्या?', देशभक्ति के दिखावे के ओवरडोज़ पर भी की टिप्पणी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow