Deoband : देवबंद में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारियां, 6 दिवसीय प्रभात फेरियों का शुभारंभ

परिवार ने फूलों की वर्षा कर फेरी का स्वागत किया। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, बिट्टू कपूर, रोजी बेदी और हरप्रीत कौर ने गुरवाणी गायन कर संगत को आनंदि

Dec 28, 2025 - 20:46
 0  6
Deoband : देवबंद में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारियां, 6 दिवसीय प्रभात फेरियों का शुभारंभ
Deoband : देवबंद में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारियां, 6 दिवसीय प्रभात फेरियों का शुभारंभ

देवबंद में साहिब गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकलने वाली 6 दिवसीय प्रभात फेरियों का शुभारंभ हुआ। पहली प्रभात फेरी सुबह गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, इंडस्ट्रियल एस्टेट, शिव विहार, गणेशपुरम कॉलोनी होते हुए प्रभात नगर स्थित अमन सिंह सेठी के घर पहुंची। परिवार ने फूलों की वर्षा कर फेरी का स्वागत किया। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, बिट्टू कपूर, रोजी बेदी और हरप्रीत कौर ने गुरवाणी गायन कर संगत को आनंदित किया। सतनाम वाहेगुरू के जाप से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

गुरुद्वारा कमेटी की ओर से हरमिंदर कौर और अमन सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 2 जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ शुरू होगा और 4 जनवरी को प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सचिन छाबड़ा, परमजीत सिंह, हर्ष भारती, देवेंद्र पाल सिंह, गुरजंट सिंह, हर्षप्रीत सिंह मनचंदा, विस्मित सिंह, इंद्रजीत सिंह, मानव सिंह, मोहित मल्होत्रा, कृपाल सिंह, सन्नी मन्नी सेठी, अनमोल उप्पल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : नगर कीर्तन की भव्य तैयारी, 1 जनवरी को निकलेगा नगर कीर्तन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow