Deoband : देवबंद में छोटे साहिबजादों का शहीदी पर्व श्रद्धा से मनाया

राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के परिवार के बलिदान से हर भारतीय सदियों तक ऋणी रहेगा। उनका त्याग और कुर्बानी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है

Dec 28, 2025 - 20:47
 0  14
Deoband : देवबंद में छोटे साहिबजादों का शहीदी पर्व श्रद्धा से मनाया
Deoband : देवबंद में छोटे साहिबजादों का शहीदी पर्व श्रद्धा से मनाया

देवबंद में गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह तथा माता गुजर कौर के शहीदी पर्व को श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। यह पर्व धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए मात्र 7 और 9 वर्ष की उम्र में दिए गए बलिदान की याद दिलाता है। गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में 35 छोटे बच्चों ने कविता और कीर्तन के जरिए संगत को छोटे साहिबजादों के शहीदी इतिहास से परिचित कराया। राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के परिवार के बलिदान से हर भारतीय सदियों तक ऋणी रहेगा। उनका त्याग और कुर्बानी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक माताएं बच्चों को ऐसे संस्कार देती रहेंगी, तब तक देश की संस्कृति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता।श्री राधा वल्लभ मंदिर के सेवाधिकारी निकुंज गोस्वामी ने साहिबजादों का शहीदी इतिहास सुनाया। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि साहिबजादों को दो गिलास दूध पिलाने वाली सेवा करने वाले भाई मोतीराम मेहरा के परिवार को जालिमों ने कोल्हू में पेरकर शहीद कर दिया।

साथ ही उनके अंतिम संस्कार के लिए सोने की मोहरों से जमीन खरीदने वाले दीवान टोडरमल के त्याग और प्रेम को भी नमन किया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से राज्यमंत्री और अन्य लोगों को शाल ओढ़ाकर तथा 35 बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मनरूप कौर और गणिव कौर ने गुरवाणी गायन कर संगत को आनंदित किया। लंगर की सेवा विवेक अरोड़ा परिवार ने की।इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलदीप कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सतीश गिरधर, श्याम लाल भारती, चंद्रदीप सिंह, सचिन छाबड़ा, हेमंत गिरधर, राजेश अजमानी, गुरदीप सिंह, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह सोढी, विवेक अरोड़ा, राममोहन सैनी, हर्ष भारती, चन्नी बेदी, मोहित मल्होत्रा, रमन छाबड़ा, देवेंद्रपाल सिंह बिट्टू, अमनदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : नगर कीर्तन की भव्य तैयारी, 1 जनवरी को निकलेगा नगर कीर्तन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow