Balrampur: डीएम डॉ. विपिन जैन की अध्यक्षता में कोतवाली देहात व नगर में थाना समाधान दिवस आयोजित, फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित

जिलाधिकारी डॉ विपिन जैन की अध्यक्षता में कोतवाली देहात और कोतवाली नगर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें

Dec 27, 2025 - 18:45
33 Views
Balrampur: डीएम डॉ. विपिन जैन की अध्यक्षता में कोतवाली देहात व नगर में थाना समाधान दिवस आयोजित, फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित
डीएम की अध्यक्षता में कोतवाली देहात और नगर में थाना समाधान दिवस का आयोजन। 

बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ विपिन जैन की अध्यक्षता में कोतवाली देहात और कोतवाली नगर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे। डीएम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने भूमि विवाद, आपसी विवाद और राजस्व से संबंधित मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर समाधान कराने पर विशेष बल दिया। इस दौरान डीएम ने कोतवाली देहात का निरीक्षण किया, विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया और लंबित व प्रचलित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण और फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और न्यायसंगत समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें संबंधित सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Sambhal: ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर भाईचारे और सौहार्द का संदेश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow