Barabanki: बाराबंकी में औद्योगिक विकास की नई कहानी-  314 निवेशकों ने दिखाया भरोसा, 7,261 करोड़ के प्रोजेक्ट पर शुरू हुआ निर्माण कार्य। 

लखनऊ से सटा बाराबंकी जिला अब उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास की नई कहानी लिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उद्योग-अनुकूल नीतियों

By INA News Desk
Dec 27, 2025 - 18:38
80 Views
Barabanki: बाराबंकी में औद्योगिक विकास की नई कहानी-  314 निवेशकों ने दिखाया भरोसा, 7,261 करोड़ के प्रोजेक्ट पर शुरू हुआ निर्माण कार्य। 
बाराबंकी में औद्योगिक विकास की नई कहानी-  314 निवेशकों ने दिखाया भरोसा, 7,261 करोड़ के प्रोजेक्ट पर शुरू हुआ निर्माण कार्य। 

बाराबंकी। लखनऊ से सटा बाराबंकी जिला अब उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास की नई कहानी लिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उद्योग-अनुकूल नीतियों, बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेशकों के प्रति विश्वास के कारण बाराबंकी तेजी से निवेश का हब बनता जा रहा है। हालिया आंकड़ों के अनुसार बाराबंकी में 21,854 करोड़ रुपये के एमओयू (समझौता ज्ञापन) हस्ताक्षरित हो चुके हैं, जिनमें 314 निवेशकों ने अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराई है। इन निवेश प्रस्तावों में डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, सीमेंट, डिस्टिलरी से लेकर आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तक शामिल हैं। इनमें से 7,261 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि 110 औद्योगिक इकाइयां पहले ही उत्पादन में लग गई हैं। इन इकाइयों से 17,571 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए घर के पास ही रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। बाराबंकी में 518.92 एकड़ भूमि निवेश के लिए उपलब्ध कराई गई है, जिसमें रामसनेही घाट जैसे नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास प्रमुख है। योगी सरकार के निवेश सारथी और निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से परियोजनाओं की सतत मॉनिटरिंग हो रही है, जिससे निवेशकों को पारदर्शी और तेज प्रक्रिया मिल रही है।  
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-5) में बाराबंकी को 9 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव पोर्टल पर स्वीकृत हो चुके हैं। बाराबंकी अब सिर्फ एक जिला नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक परिवर्तन का जीवंत उदाहरण बन चुका है।

  • प्रगति पर प्रमुख इकाइयां, जिनका निर्माण एवं मशीन

 इन्सटॉलेशन कार्य प्रगति पर है, जैसे टेक्निकल एसोसिएट बृहद ट्रांसफॉर्मर निर्माण, शालीमार ग्रुप रियल एस्टेट एवं एंटीग्रेटेड टाउनशिप निर्माण, अर्चियन फूड्स लाहौरी औरा सॉफ्टड्रिंक निर्माण, होटल जेपी मेरिऑट होटल, रोहन फूड्स कास्टफूड पास्ता निर्माण, वैदही इंफ्रा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड रेलवे से सम्बंधित यिक वेब स्विच, अभ्युदय आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड राइस ब्रान आयल निर्माण, अइफल इंफ्रा लिमिटेड रियल स्टेट निर्माण, सिंह इंफ्रा हाउसिंग, शिवरत ग्रुप- ग्रुप हाउसिंग निर्माण, दा इंनोवेटर्स प्राइवेट लिमिटेड रिसोर्ट एवं गोल्फ कोर्स क्षेत्र निर्माण, गणपति एयी बिजनेस आयल निर्माण, रिलायंस इंडस्ट्रीज सीबीजी गैस निर्माण, लखनऊ फ़िल्म स्टूडियो-फ़िल्म शूटिंग स्थल, बोधिसत्वा मेडिकल यूनिवर्सिटी, बॉक्स पार्क फूड एवं फन जंक्शन, एग्रीनेक्स बायोसाइंस मेडिकल इक्यूपमेंट्स कैन्यूला डिवाइस निर्माण, मोहन डेवलपर्स फ्लैट निर्माण आदि शामिल हैं।

  • हैदरगढ़ व रामसनेहीघाट में भूमि उपलब्ध: डीएम

निवेशक द्वारा निवेश सारथी पोर्टल पर प्रदेश सरकार के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया जाता हैं इसके उपरांत एमओयू को जिला एवं इन्वेस्ट यूपी विभाग स्तर द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग किया जाता है। डीएम ने बताया कि जनपद बाराबंकी में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से निवेशकों के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराई गई है। इसके अंतर्गत तहसील रामसनेहीघाट में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र, तहसील हैदरगढ़ में प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर तथा तहसील नवाबगंज स्थित सुतमिल परिसर सहित कुल 518.92 एकड़ भूमि उद्योग स्थापना एवं निवेश हेतु उपलब्ध है।

Also Read- कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, डीके शिवकुमार बोले- हाईकमान बुलाएगा तो मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली जाएंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow