Lakhimpur : लखीमपुर खीरी में कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत, ग्रामीणों ने हादसे पर जताया शक

मृतक की पहचान नीमगांव थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी सुनील कुमार सिंह (45 वर्ष) पुत्र हरिनाथ सिंह के रूप में हुई। वह गांव के प्रधान सुशील कुमार के बड़े भाई थे। सुनील हर

Dec 19, 2025 - 23:56
30 Views
Lakhimpur : लखीमपुर खीरी में कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत, ग्रामीणों ने हादसे पर जताया शक
Lakhimpur : लखीमपुर खीरी में कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत, ग्रामीणों ने हादसे पर जताया शक

लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर ओयल चौकी क्षेत्र के बेहजम तिराहे के पास घने कोहरे में गन्ना लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मोतीपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान नीमगांव थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी सुनील कुमार सिंह (45 वर्ष) पुत्र हरिनाथ सिंह के रूप में हुई। वह गांव के प्रधान सुशील कुमार के बड़े भाई थे। सुनील हरगांव चीनी मिल में गन्ना खाली करके गांव लौट रहे थे।हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटना पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि सड़क पर डिवाइडर होने के बावजूद ट्रॉली दूसरी तरफ कैसे पहुंच गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर किसी टक्कर के निशान भी नहीं हैं। ऐसे में यह साधारण दुर्घटना नहीं लग रही।

चौकी प्रभारी पटेल राठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया कोहरे के कारण ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी लगती दिख रही है। रात का समय होने से सही कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Also Click : Sitapur : सीतापुर में डीएम ने की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 की तैयारियों की समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow