Lakhimpur- Kheri : धार्मिक स्थलों की जमीन पर कब्जे के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का घेराव

राम पांडेय और विपिन मिश्रा के नेतृत्व में आए कार्यकर्ताओं ने बताया कि खीरी टाउन क्षेत्र में श्री राधा-कृष्ण मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास हो रहा है। विरोध करने वा

By INA News Desk
Dec 11, 2025 - 08:14
45 Views
Lakhimpur- Kheri : धार्मिक स्थलों की जमीन पर कब्जे के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का घेराव
Lakhimpur- Kheri : धार्मिक स्थलों की जमीन पर कब्जे के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का घेराव

लखीमपुर खीरी: जिले में मंदिरों और धार्मिक ट्रस्टों की जमीनों पर कथित अवैध कब्जों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थलों की जमीनों पर योजनाबद्ध तरीके से कब्जे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। शिकायतों के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, जिससे असंतोष बढ़ रहा है।

राम पांडेय और विपिन मिश्रा के नेतृत्व में आए कार्यकर्ताओं ने बताया कि खीरी टाउन क्षेत्र में श्री राधा-कृष्ण मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास हो रहा है। विरोध करने वालों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र की छोटी काशी कॉरिडोर के मुख्य द्वार के पास श्रद्धालुओं के मार्ग पर अतिक्रमण कर अवैध मजार खड़ी करने का भी आरोप लगाया गया, जिससे धार्मिक यात्रा प्रभावित हो रही है। पलिया क्षेत्र के हनुमान मंदिर भूमि विवाद में भी तुरंत हस्तक्षेप की मांग की गई।

एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह को सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को जिलेव्यापी बनाकर उग्र रूप दिया जाएगा। प्रशासन ने ज्ञापन लेकर जांच और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow