Lakhimpur : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने हाईटेक ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, छात्रों को 25 प्रतिशत शुल्क में छूट
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने केंद्र का दौरा किया। उन्होंने सेंसर आधारित ट्रैक, सिमुलेटर मशीनों और स्वचालित परीक्षण प्रणाली की जानकारी ली। जिलाधिकारी
लखीमपुर खीरी जिले में ड्राइविंग प्रशिक्षण को आधुनिक बनाने के लिए अत्याधुनिक प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (ADTC) शुरू किया गया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार के साथ केंद्र का उद्घाटन कर शिलापट का अनावरण किया। प्रदेश में यह 21वां ऐसा हाईटेक केंद्र है। इससे ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में नई तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे कामकाज पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने केंद्र का दौरा किया। उन्होंने सेंसर आधारित ट्रैक, सिमुलेटर मशीनों और स्वचालित परीक्षण प्रणाली की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि अब ड्राइविंग परीक्षा पूरी तरह मशीन पर आधारित होगी। इससे इंसानी दखल कम होगा और योग्य लोगों का चयन साफ-सुथरे तरीके से होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाने से हुई। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सड़क सुरक्षा पर नाटक दिखाया, जिसकी लोगे ने तारीफ की। जिलाधिकारी ने महिलाओं, लड़कियों और सफाईकर्मियों को मुफ्त हेलमेट दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा का महत्व बताया।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि यह केंद्र सिर्फ लाइसेंस देने का साधन नहीं, बल्कि जिम्मेदार और अनुशासित ड्राइवर तैयार करने का मंच है। यहां यातायात नियम, सड़क सुरक्षा, तकनीकी कौशल और आपात स्थिति में वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि केंद्र में यातायात नियमों का पालन, आपातकालीन संभाल और सड़क सुरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्वचालित परीक्षण से ड्राइविंग कौशल की जांच निष्पक्ष तरीके से होगी।
एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने कहा कि अब लोगों को लाइसेंस परीक्षा के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। लाइसेंस जारी करने का अधिकार पहले की तरह आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय के पास ही रहेगा।
छात्रों के लिए 25 प्रतिशत शुल्क में छूट जिलाधिकारी ने छात्रों के लिए खास राहत की घोषणा की। केंद्र में ड्राइविंग प्रशिक्षण और परीक्षा का सामान्य शुल्क 6,000 रुपये है, लेकिन छात्रों के लिए 25 प्रतिशत छूट के साथ यह 4,500 रुपये हो गया। इस कदम को युवाओं को सुरक्षित ड्राइवर बनाने की दिशा में बड़ा प्रयास बताया गया।
Also Click : Hardoi : मल्लावां थाने की महिला आरक्षी पर उत्कोच का आरोप, तत्काल निलंब के बाद जांच शुरू
What's Your Reaction?











