Balrampur: पायनियर पब्लिक स्कूल एवं कॉलेज में गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। 

पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय

By INA News Desk
Dec 27, 2025 - 19:22
37 Views
Balrampur: पायनियर पब्लिक स्कूल एवं कॉलेज में गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। 
Balrampपायनियर पब्लिक स्कूल एवं कॉलेज में गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ur

बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा एमपी तिवारी, उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय और राघवेन्द्र त्रिपाठी ने गुरू गोबिंद सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण करके दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने गुरू गोविंद सिंह के जीवन परिचय एवं उनके आदर्शों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सिखों के दशम गुरू गोविंद सिंह ने साल 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी, जो सिखों के इतिहास की सबसे अहम घटना मानी जाती है। गुरू गोबिंद सिंह ने गुरू परंपरा को समाप्त करते हुए गुरू ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरू घोषित किया था।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें आराध्या पाण्डेय, श्रेयसी तिवारी, सुभिक्षा मिश्रा, श्रेया श्रीवास्तव, मरियम आबदीन और श्रृृष्टि श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी, उर्वशी शुक्ला, अशोक कुमार शुक्ला, एके तिवारी, टीएन शुक्ल, पूनम चैहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, कपिल निषाद, विश्वनाथ तिवारी, राजीव श्रीवास्तव और मनोज शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Also Read- Sambhal: अलाव-कंबल नहीं, मंदिर-मस्जिद की राजनीति कर रही सरकार, कुत्तों की गणना के आदेश पर सपा का विरोध।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow