Balrampur : पायनियर पब्लिक स्कूल में लोहड़ी और मकर संक्रांति परंपरागत तरीके से मनाई गई

डॉ. एमपी तिवारी ने बच्चों को बताया कि मकर संक्रांति भारत का एक प्रमुख त्योहार है। यह पूरे भारत और नेपाल में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। इस अवसर पर गंगा स्नान औ

By INA News Desk
Jan 15, 2026 - 00:23
62 Views
Balrampur : पायनियर पब्लिक स्कूल में लोहड़ी और मकर संक्रांति परंपरागत तरीके से मनाई गई
Balrampur : पायनियर पब्लिक स्कूल में लोहड़ी और मकर संक्रांति परंपरागत तरीके से मनाई गई

बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान में लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया गया। स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी और प्रधानाचार्य समरजीत सिंह नंदा ने स्कूल मैदान में आग जलाकर तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली का प्रसाद चढ़ाया।

डॉ. एमपी तिवारी ने बच्चों को बताया कि मकर संक्रांति भारत का एक प्रमुख त्योहार है। यह पूरे भारत और नेपाल में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। इस अवसर पर गंगा स्नान और गंगा तट पर दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

प्रधानाचार्य समरजीत सिंह नंदा ने लोहड़ी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोहड़ी मुख्य रूप से पंजाबी त्योहार है, जो हर साल मनाया जाता है। यह खासकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के इलाकों में धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन शाम को खुले मैदान में आग जलाई जाती है और तिल, गुड़, रेवड़ी, मूंगफली चढ़ाकर प्रसाद अर्पित किया जाता है।

स्कूल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और पंजाबी गीतों पर नृत्य किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय, राघवेंद्र त्रिपाठी और अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।

Also Click : Lucknow : फॉर्म-6, 7 व 8 की दैनिक सूची सीईओ वेबसाइट पर उपलब्ध- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow