Agra : आगरा में कोडीन कफ सिरप के अवैध व्यापार पर FSDA की सख्ती, 14 मेडिकल फर्मों पर छापेमारी

अभियान में टीम ने फाउंटेन, हिंग की मंडी, जौहरी बाजार, शीतला गली और अन्य इलाकों की फर्मों का जायजा लिया। जांच में स्टॉक व बिलिंग रिकॉर्ड, कोडीन सिरप व नार

By INA News Desk
Dec 8, 2025 - 00:56
81 Views
Agra : आगरा में कोडीन कफ सिरप के अवैध व्यापार पर FSDA की सख्ती, 14 मेडिकल फर्मों पर छापेमारी
Agra : आगरा में कोडीन कफ सिरप के अवैध व्यापार पर FSDA की सख्ती, 14 मेडिकल फर्मों पर छापेमारी
Advertisement
Advertisement

आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) उत्तर प्रदेश ने कोडीन युक्त कफ सिरप और नारकोटिक दवाओं के अवैध खरीद-बिक्री, भंडारण व वितरण पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। लखनऊ से गठित टीम ने आगरा के 14 मेडिकल फर्मों पर अचानक छापा मारा। यह कार्रवाई उन फर्मों पर केंद्रित रही, जहां पहले कोडीन सिरप के गैरकानूनी कारोबार या फार्मा माफिया देवेंद्र अहूजा से जुड़ाव की जानकारी मिल चुकी थी।

अभियान में टीम ने फाउंटेन, हिंग की मंडी, जौहरी बाजार, शीतला गली और अन्य इलाकों की फर्मों का जायजा लिया। जांच में स्टॉक व बिलिंग रिकॉर्ड, कोडीन सिरप व नारकोटिक दवाओं की खरीद-बिक्री, शिपमेंट विवरण और गोदाम व्यवस्था की पड़ताल हुई। जिन फर्मों में संदिग्ध गड़बड़ी मिली, वहां विभागीय व कानूनी कदम उठाए गए।

टीम में सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश कुमार जैन, औषधि निरीक्षक वैभव बम्बर (लखनऊ), आशुतोष मिश्रा (गाजियाबाद), अनुरोध कुमार (एटा), दीपक कुमार (मैनपुरी), देशबंधु विमल (फिरोजाबाद), प्रेम पाठक (मथुरा) और कपिल शर्मा (आगरा) शामिल थे। जांच वाली फर्में हैं- जी.एस. मेडिको, नीलकंठ मेडिकल एजेंसी, मानविक मेडिकल एजेंसी, कोमल मेडिकल एजेंसी, जय श्री राम फार्मा, जी.एस. फार्मा, एच.एम.जी. ड्रग हाउस, मनुफार्मा, श्री जी फार्मा, रिद्धम मेडिको, रजत फार्मा, राजधानी ड्रग हाउस, विजय मेडिकल एजेंसी और महेश फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर।

विभाग ने कहा कि नारकोटिक दवाओं का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं होगा। अवैध कारोबार में लिप्त लोगों व संस्थाओं पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से आगरा के मेडिकल बाजारों में हड़कंप मच गया है। FSDA का यह कदम युवाओं में नशे के बढ़ते चलन को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Also Click : Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement