Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया

उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण निर्माण समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। संस्था ने बताया कि चिकित्सा विभाग ने 2464 लाख रुपये स्वीकृत किए थे, जिसमें से

By INA News Desk
Dec 7, 2025 - 20:03
48 Views
Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया
Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में उत्तर प्रदेश जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा बनाए जा रहे 50 बेड वाले ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण निर्माण समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। संस्था ने बताया कि चिकित्सा विभाग ने 2464 लाख रुपये स्वीकृत किए थे, जिसमें से 245 लाख रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है। कार्य 2 जुलाई 2025 से शुरू हुआ और 1 नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। अभी तक करीब 20 प्रतिशत भौतिक प्रगति हो चुकी है। निरीक्षण के समय दूसरे तल की स्लैब डाली जा रही थी।मुख्य विकास अधिकारी ने आईपीडी भवन के सामने पड़ी निर्माण सामग्री तुरंत हटाने और आगे वहां सामग्री न डालने के निर्देश दिए। कुछ जगहों पर खराब कारीगरी पाए जाने पर उसे ठीक कराने को कहा। अवर अभियंता के मौके पर अनुपस्थित मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिएनिरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर गौरव गोगोई, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉक्टर राम प्रकाश और कार्यदायी संस्था के अभियंता मौजूद रहे।

Also Click : Special 26 देखकर लूटा सोना, दिल्ली पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर 72 घंटों में गिरोह को दबोचा, प्लान जानकर सब हैरान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow