Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन की पेयजल परियोजना का औचक निरीक्षण किया
नयागांव गांव में ग्राम प्रधान सुंदरलाल ने बताया कि 15 घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की और जल निगम के अधिकारियों को तुरंत
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने अहिरोरी ब्लॉक के नयागांव क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत बनी पाइप पेयजल परियोजना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और पानी की आपूर्ति की स्थिति जांची।
नयागांव गांव में ग्राम प्रधान सुंदरलाल ने बताया कि 15 घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की और जल निगम के अधिकारियों को तुरंत समस्या ठीक करने के सख्त निर्देश दिए। रोस्टर के अनुसार नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके बाद गोदहाई गांव में भी निरीक्षण किया गया। वहां ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति पर संतोष जताया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ग्रामीणों को पानी से जुड़ी किसी भी समस्या पर टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया।
निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉक्टर रामप्रकाश, जल निगम के अर्थशास्त्र अभियंता नवनीत सिंह, अवर अभियंता सुधीर कुमार और ग्राम प्रधान सुंदरलाल मौजूद रहे।
Also Click : Special 26 देखकर लूटा सोना, दिल्ली पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर 72 घंटों में गिरोह को दबोचा, प्लान जानकर सब हैरान
What's Your Reaction?











