Hardoi : फर्दापुर में सर्व समाज कल्याण समिति की बैठक आयोजित, गौ-रक्षा, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा

मुख्य रूप से अशोक कुमार अग्निहोत्री (जिला अध्यक्ष, पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन), एडवोकेट हरिवंश सिंह (जिला योग प्रभारी, पतंजलि सेवा समिति), नारायण सिंह

By INA News Desk
Dec 7, 2025 - 20:06
29 Views
Hardoi : फर्दापुर में सर्व समाज कल्याण समिति की बैठक आयोजित, गौ-रक्षा, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा
Hardoi : फर्दापुर में सर्व समाज कल्याण समिति की बैठक आयोजित, गौ-रक्षा, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा

हरदोई। ग्राम फर्दापुर में फौजी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में सर्व समाज कल्याण समिति की बैठक पंचायत घर में हुई। इसमें गौ-रक्षा, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं पर अत्याचार रोकने और स्वच्छ चुनाव जैसे मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।

मुख्य रूप से अशोक कुमार अग्निहोत्री (जिला अध्यक्ष, पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन), एडवोकेट हरिवंश सिंह (जिला योग प्रभारी, पतंजलि सेवा समिति), नारायण सिंह गौर उर्फ धर्मेंद्र (गौ-रक्षा प्रमुख, बजरंग दल अवध प्रांत एवं छत्रपति शिवाजी महाराज गौ-रक्षा फाउंडेशन) और श्याम पांडे (प्रमुख, भारत गौ-रक्षा मिशन) ने विचार रखे।बैठक में धूम्रपान और नशे से दूर रहने, योग अपनाने, गौ-माता की रक्षा करने, दुर्घटनाग्रस्त पशुओं के इलाज के लिए 1962 और 8874442319 नंबर पर सूचना देने, बंदरों के आतंक से निजात के उपाय, तुलसी पूजन और मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने जैसे विषयों पर जोर दिया गया।

ग्रामीणों को सलाह दी गई कि आने वाले चुनाव में केवल इमानदार, उदार चरित्र और सबको साथ लेकर चलने वाले उम्मीदवार को ही वोट दें। शराब-पैसे बांटकर वोट मांगने वालों का पूरी तरह बहिष्कार करें।महिलाओं पर घरेलू हिंसा और शराब के कारण होने वाली मारपीट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प भी दिलाया गया। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, निखिल दिवाकर, करन राठौर, रंजीत राठौर, धर्मेंद्र कुमार उर्फ टिंकू, रमेश दीक्षित, सुरेश प्रजापति, अरुण कुमार वर्मा, अनीश वर्मा, आकाश वर्मा और सुनील राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने फौजी कुलदीप सिंह के इस समाज सुधार प्रयास की खूब सराहना की और आशीर्वाद दिया।

Also Click : Special 26 देखकर लूटा सोना, दिल्ली पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर 72 घंटों में गिरोह को दबोचा, प्लान जानकर सब हैरान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow