भविष्य में जीवन बचा रहे इसके लिये पेड़ जरूरी हैं- सत्येन्द्र राजपूत

Hardoi News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत भाजपा जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत ....

Jul 28, 2025 - 19:56
39 Views
भविष्य में जीवन बचा रहे इसके लिये पेड़ जरूरी हैं- सत्येन्द्र राजपूत
भविष्य में जीवन बचा रहे इसके लिये पेड़ जरूरी हैं- सत्येन्द्र राजपूत

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना
Hardoi News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत भाजपा जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत नें जिला सहकारी बैंक हरदोई के प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, इस मौके पर श्री राजपूत ने कहा कि हमारी आने वाली पीड़ियों को जीने के लिये आक्सीजन मिलती रहे इसके लिये हमें आज ही पेड़ लगाने होगें और उनका संरक्षण करना होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन जी के नेतृत्व में हरदोई के कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक साठ हजार से अधिक पेड़ लगाये जा चुके हैं। इस अवसर पर उनके साथ जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक सिंह, नरेन्द्र सिंह अटिया सहित बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read- राजा टोडरमल सर्वेक्षण एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई में 06 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow