Amethi: घने कोहरे में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, 3 ट्रक-बस-कार आपस में टकराए, 2 की मौत, 16 घायल। 

राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ- वाराणसी मार्ग पर स्थित मुसाफिरखाना-अमेठी मार्ग बाईपास ओवर ब्रिज के ऊपर ट्रक के  डिवाइडर पर चढ़ जाने के

Dec 24, 2025 - 16:21
82 Views
Amethi: घने कोहरे में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, 3 ट्रक-बस-कार आपस में टकराए, 2 की मौत, 16 घायल। 
घने कोहरे में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, 3 ट्रक-बस-कार आपस में टकराए, 2 की मौत, 16 घायल। 

अमेठी: राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ- वाराणसी मार्ग पर स्थित मुसाफिरखाना-अमेठी मार्ग बाईपास ओवर ब्रिज के ऊपर ट्रक के  डिवाइडर पर चढ़ जाने के चलते पीछे से आ रहीं तीन ट्रकें एक  बस व चार कारें आपस में जा टकराईं।दुर्घटना में  ट्रक चालक सहित दो की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई एवं 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पुलिस ने गंभीर रूप से दो घायलों को एम्बुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर भिजवाया।इस दौरान सीओ एसडीएम व कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही वाहन में फंसे दोनों मृतकों की पहचान की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शोमवार की रात लगभग 2 बजे मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ- वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर स्थित मंगलम इंटर कॉलेज ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर रही ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गई जिसमें ट्रक संख्या यूपी 36 टी 2781 यूपी41 ए टी 5868 व यूपी 20 ए टी 8191 परिवहन बस संख्या यूपी 32 एन एन 0628 व कार संख्या यूपी 44 एन एन 5513 की पीछे से भिड़ंत हो गई।दुर्घटना में रोडवेज सवार अरुण कुमार पुत्र सत्य नाम गोविंद कुमार मिश्रा पुत्र महावीर प्रसाद प्रमोद तिवारी पुत्र रविशंकर तिवारी नवनीत तिवारी पुत्र कन्हैया तिवारी राधे श्याम पुत्र राम नारायण राकेश सिंह पुत्र बसंत सिंह अमित सिंह पुत्र रवि प्रकाश सुजीत पाठक पुत्र रामविलास व जीत सिंह पुत्र सजान सिंह निवासी थाना गजरौला कला पीलीभीत सहित 16 लोग घायल हो गए,जिसमें से जख्मी तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक सवार मंजीत उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र जीत निवासी गजरौला कला पीलीभीत शमशाद उम्र 24 वर्ष पुत्र रमजान निवासी टेडियान बहादुरपुर जायस अमेठी की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाने व यातायात प्रबंधन चुस्त-दुरुस्त करने के लिए तीन जेसीबी मशीनों से वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक अर्पणा‌ रजत कौशिक अपर पुलिस अधीक्षक एसडीएम अभिनव कनौजिया सीएमओ अंशुमान सिंह तहसीलदार राहुल सिंह प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी जुटाई।

Also Read- Lucknow : UP शिक्षा सेवा चयन आयोग संशोधन विधेयक–2025 सहित निजी विश्वविद्यालयों से जुड़े संशोधन विधेयकों को विधानसभा की मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow