Amethi News: मधुमक्खी पालन से कमा रहे हैं लाखों, किसान श्याम ने आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी
श्याम तिवारी के अनुसार, उनके मधुमक्खी पालन से हर 15 दिन में 2 से 2.5 क्विंटल शहद का उत्पादन हो रहा है, जो बाजार में ₹12,000 से ₹16,000 प्रति क्विंटल की दर से बिकता है। इससे उन्हें प्रतिमाह ₹32,000 से...

By INA News Amethi.
अमेठी: जिलाधिकारी निशा अनंत एवं मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल के कुशल नेतृत्व में जनपद अमेठी के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय में वृद्धि के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड सिंहपुर के ग्राम फत्तेपुर निवासी श्याम तिवारी ने इस योजना के तहत मधुमक्खी पालन को अपनाया और आज हर माह ₹ 40,000 तक की आय अर्जित कर रहे हैं। श्याम तिवारी को समाचार पत्रों और उद्यान विभाग अमेठी के अधिकारियों से जानकारी मिली कि मधुमक्खी पालन के लिए सरकार अनुदान भी देती है।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में उन्हें उद्यान विभाग के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण मिला। इसके बाद उन्होंने ₹2.20 लाख की लागत से 50 सेट मौनवंश / मौनगृह व उपकरण खरीदे और अपने बाग में मधुमक्खी पालन की शु₹आत की।
श्याम तिवारी के अनुसार, उनके मधुमक्खी पालन से हर 15 दिन में 2 से 2.5 क्विंटल शहद का उत्पादन हो रहा है, जो बाजार में ₹12,000 से ₹16,000 प्रति क्विंटल की दर से बिकता है। इससे उन्हें प्रतिमाह ₹32,000 से ₹40,000 की आय हो रही है। इस प्रकार, उन्होंने एक वर्ष में लगभग ₹3.5 लाख तक की अतिरिक्त आय अर्जित की और अपने आर्थिक संकट से बाहर आने में सफलता प्राप्त की। मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने कहा, “राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
अमेठी में इस योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। मधुमक्खी पालन जैसी नई तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। प्रशासन इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।” श्याम तिवारी को उद्यान विभाग के माध्यम से अनुदानभी प्रदान किया गया, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिली और मधुमक्खी पालन व्यवसाय को और विस्तार देने में मदद मिली। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिले में कृषि आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने का कार्य जारी है।
What's Your Reaction?






