Baitul : बैतूल में फीस न देने पर स्कूल बस में नहीं बिठाया, पांचवीं की छात्रा ने सड़क जाम किया

आरटीई के तहत पढ़ाई कर रही छात्रा ने बताया कि स्कूल के इस रवैये से उसे मानसिक परेशानी हुई। उसने बैतूल कलेक्टर से फोन पर बात की और अपनी समस्या बताई। विरोध प्रदर्शन

Dec 21, 2025 - 23:00
 0  102
Baitul : बैतूल में फीस न देने पर स्कूल बस में नहीं बिठाया, पांचवीं की छात्रा ने सड़क जाम किया
Baitul : बैतूल में फीस न देने पर स्कूल बस में नहीं बिठाया, पांचवीं की छात्रा ने सड़क जाम किया

Report : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल- मध्यप्रदेश

बैतूल। जिले के चिचोली इलाके के चुनाहजुरी गांव में पांचवीं कक्षा की छात्रा सुरभि यादव ने स्कूल बस के सामने बैठकर विरोध जताया।गुरु साहिब पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने परिवहन शुल्क न चुकाने का हवाला देकर उसे बस में चढ़ने से रोक दिया। इससे नाराज होकर छात्रा ने तीन घंटे तक सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।आरटीई के तहत पढ़ाई कर रही छात्रा ने बताया कि स्कूल के इस रवैये से उसे मानसिक परेशानी हुई। उसने बैतूल कलेक्टर से फोन पर बात की और अपनी समस्या बताई। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर चिचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को हटाया।यह घटना शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, जहां निजी स्कूल फीस के नाम पर बच्चों को परेशान कर रहे हैं। परीक्षा के समय में ऐसा व्यवहार बच्चों पर बुरा असर डाल सकता है। जिला प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow