Baitul : कार्तिक पूर्णिमा पर ताप्ती स्नान के लिए शांति समिति बैठक संपन्न, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष इंतजाम

बैठक में पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन, यातायात, सुरक्षा, सफाई और पार्किंग जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात हुई। थाना प्रभारी परिहार ने बताया कि कार्तिक पूर्णि

By INA News Desk
Nov 4, 2025 - 23:18
32 Views
Baitul : कार्तिक पूर्णिमा पर ताप्ती स्नान के लिए शांति समिति बैठक संपन्न, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष इंतजाम
Baitul : कार्तिक पूर्णिमा पर ताप्ती स्नान के लिए शांति समिति बैठक संपन्न, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष इंतजाम

Report : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल- मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की पवित्र नगरी मुलताई में कार्तिक पूर्णिमा पर्व को देखते हुए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार ने की। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़कर, एमपीवी प्रतिनिधि, पत्रकार और अन्य नागरिक शामिल हुए।

बैठक में पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन, यातायात, सुरक्षा, सफाई और पार्किंग जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात हुई। थाना प्रभारी परिहार ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर ताप्ती तट पर लाखों श्रद्धालु दर्शन और स्नान के लिए आएंगे। उनकी सुविधा के लिए ताप्ती परिक्रमा मार्ग पर पुलिस चौकी, पार्किंग स्थल और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की व्यवस्था की जा रही है।कामधेनु चौक से नागपुर नाका तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, ताकि यातायात सुगम रहे। नगर पालिका द्वारा सफाई और रोशनी के विशेष इंतजाम हो रहे हैं। बैठक में यह भी तय हुआ कि अफवाह या किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेंगे। नागरिकों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की गई।

Also Click : ICU में भर्ती थीं दादी और इधर देश के लिए खेल रही थी बेटी, फिर दे दिया वर्ल्ड चैंपियनशिप का तोहफा, पढ़िए अनकही दास्तां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow