Baitul : एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया, मेडिकल कॉलेज को सरकारी बनाने और छात्र संघ चुनाव की मांग
प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर कार्यालय का इलाका पुलिस छावनी में बदल गया। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए प्रशासन ने पानी की
Report : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश के बैतूल में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पीपी मोड़ पर बन रहे मेडिकल कॉलेज को पूर्ण सरकारी कॉलेज घोषित करने, छात्रवृत्ति घोटाले की जांच और छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर कार्यालय का इलाका पुलिस छावनी में बदल गया। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए प्रशासन ने पानी की बौछारें छोड़ीं। गुस्साए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरिकेड तोड़े और नारे लगाते हुए आगे बढ़े।
एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी तादाद में एनएसयूआई कार्यकर्ता, छात्र नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।
पुलिस और प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए पूरी सतर्कता बरती और भीड़ को हटाने की कोशिश की।
Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की, SIR प्रक्रिया पर सहयोग मांगा
What's Your Reaction?











