Baitul : बैतूल में तेज बारिश का कहर, जलमग्न हुई सड़के, अंडरब्रिज में डूबी कार, कार सवार ने कूदकर बचाई जान

मध्यप्रदेश के बैतूल में गुरुवार तेज बारिश का कहर देखने को मिला जहाँ सड़को पर जलभराव की स्थिति बन गई इससे सड़क निर्माण और खराब ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुलती नज

Oct 5, 2025 - 23:20
 0  36
Baitul : बैतूल में तेज बारिश का कहर, जलमग्न हुई सड़के, अंडरब्रिज में डूबी कार, कार सवार ने कूदकर बचाई जान
Baitul : बैतूल में तेज बारिश का कहर, जलमग्न हुई सड़के, अंडरब्रिज में डूबी कार, कार सवार ने कूदकर बचाई जान

तेज बारिश के चलते बना रही शहर में जलभराव की स्थिति, खराब ड्रेनेज की खुल रही पोल

Report : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल में गुरुवार तेज बारिश का कहर देखने को मिला जहाँ सड़को पर जलभराव की स्थिति बन गई इससे सड़क निर्माण और खराब ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुलती नजर आई दरअसल मध्यप्रदेश में मानसून विदाई के समय एक नया सिस्टम एक्टिवेट हुआ जिसके चलते जिले में तेज बारिश का कहर देखने मे मिला है और इसी के चलते शहर की सड़कों पर पानी भर गया है।

वहीं शहर के वार्डो में रहवासी क्षेत्र में पानी घुटने घुटने के ऊपर पानी भर गया है जिसके चलते रहवासी खासे परेशान नजर आ रहे है और नगरपालिका सहित पीडब्ल्यूडी के खराब इंजीनियरिंग और घटिया ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई है वहीं कोसमी क्षेत्र में बने रेलवे के अंडरब्रिज में पानी भरने से कार डूब गई जिसके ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Click : Sambhal : थाना रायसत्ती क्षेत्र में चला अवैध वाशिंग प्लांट, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में हुआ खुलासा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow