Sambhal : थाना रायसत्ती क्षेत्र में चला अवैध वाशिंग प्लांट, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में हुआ खुलासा

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि शहर और आसपास के कस्बों में चल रहे लगभग 50 अवैध वाशिंग प्लांटों को अब तक बंद कराया जा चुका है। नाहरठेर में मिला यह प्लांट भी

By INA News Desk
Oct 5, 2025 - 22:25
347 Views
Sambhal : थाना रायसत्ती क्षेत्र में चला अवैध वाशिंग प्लांट, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में हुआ खुलासा
Sambhal : थाना रायसत्ती क्षेत्र में चला अवैध वाशिंग प्लांट, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में हुआ खुलासा

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार को सूचना मिली कि थाना रायसत्ती क्षेत्र के ग्राम नाहरठेर में एक अवैध वाशिंग प्लांट संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वाशिंग प्लांट में करीब पांच से दस हजार जींस व अन्य कपड़े धुलते हुए पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि संचालक के पास प्लांट चलाने के लिए किसी प्रकार की अनुमति या वैध लाइसेंस नहीं था।सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि शहर और आसपास के कस्बों में चल रहे लगभग 50 अवैध वाशिंग प्लांटों को अब तक बंद कराया जा चुका है। नाहरठेर में मिला यह प्लांट भी पूरी तरह से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। मौके पर बिजली कनेक्शन कटवाकर जनरेटर और कंप्रेसर को सील कर दिया गया, ताकि प्लांट दोबारा चालू न हो सके। सभी सामान प्लांट संचालक की सुपुर्दगी में दिया गया है और उसे निर्देशित किया गया है कि अगले आदेश तक वह सामान सुरक्षित रखे। वाशिंग प्लांट का संचालक दानिश अली पुत्र रजा अल्वी, निवासी सलारपुर थाना नखासा बताया गया है।सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दानिश अली को अवगत करा दिया गया है कि उसका प्लांट अवैध पाया गया है और बंद कर दिया गया है। यहां कार्यरत मजदूरों को पुलिस थाने भेज दिया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण में जो भी विधिक कार्रवाई आवश्यक होगी, वह की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध रूप से संचालित किसी भी औद्योगिक इकाई पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Lucknow : मिशन शक्ति 5.0 - योगी सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड बना सुरक्षा का प्रतीक, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का दिया संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow