Baitul : 4 साल पूर्व सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर की थी लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, बैतूल पुलिस ने किया खुलासा

पूछताछ में अश्विन ने बताया कि उसके साथी भोपाल निवासी अभिजीत उर्फ वेद प्रकाश और पटना निवासी मानव उर्फ आशीष भी इस नेटवर्क में शामिल थे,पुलिस ने पटना

Oct 1, 2025 - 23:22
46 Views
Baitul : 4 साल पूर्व सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर की थी लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, बैतूल पुलिस ने किया खुलासा
Baitul : 4 साल पूर्व सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर की थी लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, बैतूल पुलिस ने किया खुलासा

  • फर्जी जोइनिंग लेटर से लेकर ट्रेनिंग करवाने तक कि हो रही थी बात, टालमटोल करने पर फरियादी को हुआ शक
  • पुलिस में कराया था मामला दर्ज,आरोपियों को किया गया कोर्ट पेश

Report : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल- मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल से बड़ी धोखाधड़ी की घटना का खुलासा पुलिस ने किया है जहाँ बेरोजगारों के भरोसे और दर्द को हथियार बनाकर चलने वाला एक अंतरराज्यीय गिरोह बेरहमी से लोगों की जमकर ठगी कर रहा था। आरोपी अश्विन धोटे ने खुद को रसूखदार अधिकारियों से जुड़ा बताया और फरियादी पंकज नायक की पत्नी को शासकीय एडीपीओ लगाने का झांसा देकर रिश्तेदारों,परिचितों से रकम इकट्ठा कराकर कुल 27 लाख रुपये अपने बताए बैंक खातों में जमा करवा लिए। आरोपी ने फर्जी चयन पत्र और जॉइनिंग लेटर थमाए, भोपाल में मेडिकल कराने का दिखावा किया और जब सच्चाई उजागर हुई तो धमकियां देकर पीड़ित को घुटने टेकने पर मजबूर करने की कोशिश की पर गंज पुलिस की नज़र से वह बच नहीं सका।गिरोह का यह खेल केवल बैतूल तक सीमित नहीं रहा,छिंदवाड़ा में भी इसी गिरोह ने लाखों की ठगी की सूचना मिल चुकी है।

पूछताछ में अश्विन ने बताया कि उसके साथी भोपाल निवासी अभिजीत उर्फ वेद प्रकाश और पटना निवासी मानव उर्फ आशीष भी इस नेटवर्क में शामिल थे,पुलिस ने पटना से मानव को भी गिरफ्त में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया है,जबकि अन्य सहयोगी अब भी फरार हैं। गंज थाना ने धोखाधड़ी के आरोप में धारा 420 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है और आरोपी के कब्जे से लगभग पाँच लाख रुपये नगद व दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।यह खुलासा केवल एक गिरफ्तारी नहीं बल्कि उन तमाम परिवारों के साथ किए गए विश्वासघात की दास्तान है जिनके सपनों पर यह गिरोह डाका डाल रहा था। बैतूल पुलिस कप्तान वीरेंद्र जैन ने सबको आगाह करते हुए साफ शब्दों में कहा है कि सरकारी नौकरी परीक्षा और मेरिट से मिलती है, पैसे देने से नहीं। अगर कोई व्यक्ति पैसों के बदले नौकरी का वादा करे तो तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें,आपकी जागरूकता ही ठगों की साज़िश को विफल कर सकती है।

ठगी की इस गहरी साज़िश को उजागर करना पुलिस की सतर्कता है और अब सवाल यही है कि फरार आरोपियों तक पुलिस कब तक पहुंचेगी और क्या पीड़ितों को न्याय मिल पाएगा। बेरोजगारों के सपनों के साथ खेलना अपराध है और पुलिस इस अपराध के खिलाफ कड़ा संदेश दे चुकी है।पर समाज की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह ऐसे झांसे में किसी की भी कमाई व सम्मान से खिलवाड़ न होने दे। सरकारी नौकरी बिकती नहीं, ठगते सिर्फ अपराधी हैं, बैतूल पुलिस ने सख्त संदेश दिया।

Also Click : ट्रंप ने टैरिफ को बताया सबसे खूबसूरत शब्द, पाक पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तारीफ के बीच अमेरिकी नीति में बदलाव

बाईट - वीरेंद्र जैन(पुलिस अधीक्षक)

बाईट - पूनम नायक ( पीड़ित महिला)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow