Pilibhit : 16 अक्टूबर को पीलीभीत में होगा कवि सम्मेलन, देश के नामचीन कवि और शायर होंगे शामिल

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश और सांध्य दैनिक 2 टूक के संयुक्त तत्वावधान में लंबे अरसे बाद पीलीभीत के वाल्टन क्लब मैदान पर ऑल इंडिया कवि सम्मेल

Oct 1, 2025 - 23:18
 0  65
Pilibhit : 16 अक्टूबर को पीलीभीत में होगा कवि सम्मेलन, देश के नामचीन कवि और शायर होंगे शामिल
Pilibhit : 16 अक्टूबर को पीलीभीत में होगा कवि सम्मेलन, देश के नामचीन कवि और शायर होंगे शामिल

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश और सांध्य दैनिक 2 टूक के संयुक्त तत्वावधान में लंबे अरसे बाद पीलीभीत के वाल्टन क्लब मैदान पर ऑल इंडिया कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 16 अक्टूबर को होगा. जिसे शामे सुखन का नाम दिया गया है. जिसमें देश के नामचीन कवि और शायर भाग लेंगे, सदारत प्रोफेसर डॉक्टर वसीम बरेलवी करेंगे जबकि संचालन नदीम फर्रुख करेंगे. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने बताया कि ऑल इंडिया कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 16 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें पहले नगर की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा. इसके बाद कार्यक्रम का आगाज होगा.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव होंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का संयोजक डॉ अमिताभ अग्निहोत्री को बनाया गया है. जिलानी ने बताया ऑल इंडिया कवि सम्मेलन एवं मुशायरे को शामे सुखन का नाम दिया गया है. इसके मुख्य प्रायोजक पुष्प इंस्टीटयूट, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, राइस मिलर्स एसोसिएशन, वाल्टन क्लब, जेएमबी इंस्टीटयूट, युवा सपा नेता राजकुमार राजू , बसपा नेता मुश्ताक अहमद, ग्रुप 108 रियलस्टेट डवलपर कंपनी हैं, उन्होंने बताया कि गंगा जमुनी तहजीब के होने वाले इस कार्यक्रम में पीलीभीत ही नहीं आसपास के जनपदों के भी श्रोता भाग लेंगे.  

  • यह कवि शायर शिरकत करेंगे

अंतरराष्ट्रीय शायर प्रोफेसर डॉक्टर वसीम बरेलवी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. अखिलेश मिश्रा, शायरा शबीना अदीब, शाइस्ता सना, प्रख्यात हास्य कवि सर्वेश अस्थाना, मणिका दुबे, पापुलर मेरठी, नदीम फरूख, अबरार काशिफ, डॉ नसीम शाद, हिमांशी बाबरा,आदिल रशीद आदि है.

Also Click : ट्रंप ने टैरिफ को बताया सबसे खूबसूरत शब्द, पाक पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तारीफ के बीच अमेरिकी नीति में बदलाव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow