Pilibhit : नौ कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

जनपद के सुसिद्ध गोमती उद्गम तीर्थ स्थल माधोटांडा पर शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में चार दिवसीय नौ कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का सो

Sep 29, 2025 - 19:26
 0  61
Pilibhit : नौ कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ
Pilibhit : नौ कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : शान्तिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में माधोटांडा के गोमती उद्गम तीर्थ स्थल पर  चार दिवसीय नौ कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का  मंगल जल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ । शाम को गायत्री परिवार के द्वारा संगीत एवं प्रवचन कार्यक्रम हुआ जिसमें सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने आयोजन का पुण्य लाभ अर्जित किया।जनपद के सुसिद्ध गोमती उद्गम तीर्थ स्थल माधोटांडा पर शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में चार दिवसीय नौ कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का सोमवार को शुभारंभ हो गया पहले  गायत्री परिजनों के द्वारा मंगल जल कलश यात्रा निकाली गई।इस अवसर पर पीत वस्त्र धारी महिलाओं की टोलियों  ने कलश में पवित्र गोमती नदी के उद्गम की झील से जल भरकर गोमती उद्गम स्थल की परिक्रमा, गौतम श्रृषि मंदिर, भूमसेन बाबा मंदिर सहित अन्य मंदिरों की भी परिक्रमा की साथ ही पुरुषों की टोली भी गायत्री मंत्र,भजन कीर्तन करते हुए जनजागरण किया।शाम को कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संतजनो द्वारा संगीत एवं प्रवचन आयोजित किए गए जिससे सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने पुण्य लाभ अर्जित किया।

Also Click : Kanpur : कानपुर ने किया बॉडीक्राफ्ट क्लिनिक एंड सैलून का स्वागत – 31वां क्लिनिक और 32वां सैलून

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow