Pilibhit : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चीतल का शिकार करने वाले चार शिकारियों को वन कर्मियों ने पकड़ा, तीन भागने में सफल
मनीष सिंह प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व, पीलीभीत ने प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि 12 सितंबर को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में गस्त के दौरान जं
Report : कुंवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश
पीलीभीत : मुखबिर की सूचना पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में नर चीतल का शिकार करने वाले वाले चार शिकारियों को वन कर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया वही तीन शिकारी अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। शिकारियों के पास से चीतल की खाल,सींग और मांस बरामद किया गया। पकड़े गए शिकारियों से पूछताछ करने के बाद भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत जेल भेज दिया गया। भागने में सफल रहे तीन आरोपी शिकारियों को पकड़ने हेतु छापेमारी की जा रही है।
मनीष सिंह प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व, पीलीभीत ने प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि 12 सितंबर को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में गस्त के दौरान जंगल के कोर एरिया में कुछ लोगों के द्वारा शिकार किए जाने की सूचना वन कर्मियों को मिली जिस पर सुमित कुमार वन दरोगा, सचिन सिंह वन रक्षक, हृदेश पटेल वनरक्षक ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के माला रेंज के अंतर्गत आने वाली भैरों वीट के कंपार्टमेंट 128 सी के कोर एरिया में मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी की,देखा कुछ लोग जंगल के अंदर नर चीतल का शिकार कर ले जा रहे थे जिसमें सात व्यक्ति जंगल के अंदर कोर जोन क्षेत्र में अपने अपने हाथों में प्लास्टिक का थैला लिए हुए थे।
वन कर्मचारियों द्वारा घेराबंदी करके चार व्यक्तियों को पकड़ लिया गया जिनके हाथ में प्लास्टिक के बैग में चीतल का मांस, एक बांका तथा एक कुल्हाड़ी बरामद की गई तीन व्यक्ति अंधेरा और जंगल की जंगल झाड़ियां का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए शिकारी शिव कुमार उर्फ छोटे पुत्र गिरधारी, भूरा पुत्र गया प्रसाद निवासी भैरों कलां थाना माधोटांडा तहसील कलीनगर, रीत राम पुत्र भोले राम निवासी संडई थाना माधोटांडा तहसील कलीनगर एवं रामपाल पुत्र रामविलास ग्राम हरनाई थाना खुटार जनपद शाहजहांपुर से पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
भागने में सफल रहे मातादीन पुत्र भगवानदास, छत्रपाल पुत्र लुकई भैरों कलां व नाम चंद्र पुत्र बुलाकी राम निवासी खुर्द को पकड़ने के लिए छापा मार कार्रवाई की जा रही है। जंगल में चीतल का शिकार करने वाले शिकारियों को पकड़ने में माला रेंज के रोबिन सिंह क्षेत्रीय वनाधिकारी माला,भरत यादव वन दरोगा, बाबूराम वनरक्षक,छोटू, राजकुमार एवं वीट वाचरो की अहम भूमिका रही।
Also Click : Lucknow : सेवा पखवाड़ा में अनूठी पहल, मिशन कर्मयोगी से दक्ष होंगे समाज कल्याण के अधिकारी-कर्मचारी
What's Your Reaction?











