Lucknow : सेवा पखवाड़ा में अनूठी पहल, मिशन कर्मयोगी से दक्ष होंगे समाज कल्याण के अधिकारी-कर्मचारी

सेवा पखवाड़ा के अवसर पर समाज कल्याण विभाग एक विशेष पहल करने जा रहा है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 202

Sep 12, 2025 - 18:59
 0  52
Lucknow : सेवा पखवाड़ा में अनूठी पहल, मिशन कर्मयोगी से दक्ष होंगे समाज कल्याण के अधिकारी-कर्मचारी
सेवा पखवाड़ा में अनूठी पहल, मिशन कर्मयोगी से दक्ष होंगे समाज कल्याण के अधिकारी-कर्मचारी

सार-

  • राज्यमंत्री असीम अरुण ने दिए निर्देश, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
  • हर अधिकारी और कर्मचारी को ऑनलाइन पूरे करने होंगे कम से कम 3 पाठ्यक्रम
  • 14 सितंबर तक iGOT पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण

लखनऊ : सेवा पखवाड़ा के अवसर पर समाज कल्याण विभाग एक विशेष पहल करने जा रहा है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक ‘मिशन कर्मयोगी पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में विभाग, निगम और आयोग के सभी अधिकारी, नियमित/ संविदा कर्मियों एवं शिक्षक iGOT Karmayogi portal https://www.igotkarmayogi.gov.in/ पर पंजीकरण कर विभिन्न ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरे करेंगे। सभी कार्मिकों को न्यूनतम तीन प्रशिक्षण कोर्स पूरा करना अनिवार्य होगा। इसके लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के सतत कौशल विकास को बढ़ावा देना, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और नई तकनीकों के प्रति अधिक दक्ष बनाना है।

  • ये होंगे मुख्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में Yoga Break at Workplace के जरिए तनावमुक्त और सकारात्मक कार्य वातावरण बनाने, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 (POSH Act) के जरिए महिला सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने, Procurement Process on GeM for Products से पारदर्शी क्रय प्रक्रिया सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर जानकारी देने,Basics of Artificial Intelligence (AI) के माध्यम से नई तकनीक की समझ बढ़ाने और Right to Information (RTI) अधिनियम के जरिए पारदर्शिता को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

  • गांधी जयंती पर मिलेगा प्रोत्साहन और सम्मान

निदेशक समाज कल्याण कुमार प्रशांत ने बताया कि मिशन कर्मयोगी पखवाड़ा राज्यमंत्री असीम अरुण की अनूठी पहल है। इसका उद्देश्य सरकारी कार्मिकों को नई कार्य संस्कृति और तकनीकी दक्षता से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि अधिकतम कोर्स पूर्ण करने वाले कार्मिकों को 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि मिशन कर्मयोगी भारत सरकार का राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम है। अभी तक प्रदेश के 2728 कर्मचारियों ने पोर्टल पर पंजीकरण कर 1635 कोर्सों में नामांकन किया है और 854 ने कोर्स पूरे किए हैं।

Also Click : Pilibhit Accident : सड़क हादसे में पिता- पुत्र और मां की मौत, घर का खेवनहार था प्रवीण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow