Lakhimpur : लखीमपुर प्रीमियर लीग टी-20 का रोमांचक समापन, ब्रेड बास्केट वॉरियर्स ने 9 विकेट से जीता खिताब

मैच के मुख्य हीरो शशि प्रकाश रहे, जिन्होंने नाबाद 70 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंश शुक्ला ने नाबाद 54 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुर

Jan 21, 2026 - 00:23
 0  18
Lakhimpur : लखीमपुर प्रीमियर लीग टी-20 का रोमांचक समापन, ब्रेड बास्केट वॉरियर्स ने 9 विकेट से जीता खिताब
Lakhimpur : लखीमपुर प्रीमियर लीग टी-20 का रोमांचक समापन, ब्रेड बास्केट वॉरियर्स ने 9 विकेट से जीता खिताब

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में लखीमपुर प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एचआईआईटी पॉलिटेक्निक जायंट्स और ब्रेड बास्केट वॉरियर्स के बीच उत्साह से भरा माहौल में खेला गया। ब्रेड बास्केट वॉरियर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की और ट्रॉफी अपने नाम की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचआईआईटी पॉलिटेक्निक जायंट्स ने निर्धारित ओवरों में 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रेड बास्केट वॉरियर्स ने मजबूत बल्लेबाजी और बेहतरीन तालमेल से लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

मैच के मुख्य हीरो शशि प्रकाश रहे, जिन्होंने नाबाद 70 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंश शुक्ला ने नाबाद 54 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार जीता। गेंदबाजी में धर्मवीर सिंह ने 2 महत्वपूर्ण विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने। पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले तनु सिंह को प्लेयर ऑफ द सीरीज का सम्मान मिला।

फाइनल में स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। दर्शकों ने खिलाड़ियों का जोरदार समर्थन किया। पुरस्कार वितरण में मनीष बंसल, श्याम मोहन, चंद्र शेखर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू अग्रवाल, स्टेट बैंक प्रबंधक सिंह, वासिफ खान, आलोक शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, राकेश गुप्ता और डॉन बॉस्को स्कूल के शिक्षक पांडेय सर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए। उन्होंने आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देते हैं। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

Also Click : Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस-2026: विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और ODOP प्रदर्शनियां होंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow