Ayodhya : राम जन्मभूमि परिसर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर विशेष कार्यक्रम, राष्ट्रपति को दिया गया आमंत्रण

न्यास की ओर से आमंत्रण देते समय महामंत्री चंपत राय, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी, न्यासी कृष्णमोहन और राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कार्य

Jan 22, 2026 - 00:07
33 Views
Ayodhya : राम जन्मभूमि परिसर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर विशेष कार्यक्रम, राष्ट्रपति को दिया गया आमंत्रण
Ayodhya : राम जन्मभूमि परिसर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर विशेष कार्यक्रम, राष्ट्रपति को दिया गया आमंत्रण

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2083 यानी 19 मार्च 2026 को राम जन्मभूमि परिसर में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए भारत की राष्ट्रपति को औपचारिक आमंत्रण दिया है। यह आयोजन रामनगरी अयोध्या के सांस्कृतिक आध्यात्मिक और राष्ट्रीय महत्व को और मजबूत करेगा।

न्यास की ओर से आमंत्रण देते समय महामंत्री चंपत राय, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी, न्यासी कृष्णमोहन और राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के उद्देश्य उसकी गरिमा और राष्ट्रीय महत्व से राष्ट्रपति को अवगत कराया।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष और सृष्टि आरंभ का प्रतीक है। इस पावन तिथि पर होने वाला आयोजन अयोध्या को वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। राष्ट्रपति को आमंत्रण न केवल शिष्टाचार है बल्कि राष्ट्र और संस्कृति के सर्वोच्च पद के प्रति सम्मान भी है। इस घोषणा के बाद अयोध्या में साधु-संतों श्रद्धालुओं और रामभक्तों में खास उत्साह है।

Also Click : Lucknow: महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow