Barabanki : बाराबंकी में व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

संजय जायसवाल 52 वर्ष के थे। वे रोजाना परिचितों को व्हाट्सएप पर सुप्रभात संदेश भेजते थे। सुबह साढ़े छह बजे उन्होंने जय माता दी का संदेश भेजा था। करीब 45 मिनट बाद सुबह

Jan 21, 2026 - 23:56
 0  2
Barabanki : बाराबंकी में व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
Barabanki : बाराबंकी में व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड निवासी व्यापारी संजय जायसवाल ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से व्यापारी वर्ग और परिवार में कोहराम मच गया। संजय जायसवाल 52 वर्ष के थे। वे रोजाना परिचितों को व्हाट्सएप पर सुप्रभात संदेश भेजते थे। सुबह साढ़े छह बजे उन्होंने जय माता दी का संदेश भेजा था। करीब 45 मिनट बाद सुबह सात बजकर 15 मिनट के आसपास उनके कमरे से गोली की आवाज आई। परिवार वाले दौड़े तो देखा कि कमरे के पास बाथरूम में सीने में गोली लगने से वे लहूलुहान हालत में तड़प रहे थे। परिजनों ने उन्हें तुरंत हिंद अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संजय जायसवाल जिले के पुराने और प्रसिद्ध जायसवाल टेंट हाउस के मालिक थे। वे पिता के काम के साथ अन्य व्यापार भी संभालते थे। उनके पीछे पूरा परिवार है। बेटा घर के पास किराना दुकान चलाता है। 24 नवंबर 2025 को बेटे का धूमधाम से विवाह हुआ था। घटना के समय बेटा और बहू सुबह टहलने निकले थे। बेटी की चार महीने पहले हैदराबाद स्थित बैंक ऑफ अमेरिका में नौकरी लगी थी। आत्महत्या के पीछे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि संजय हाल ही में 10 तारीख को कलकत्ता से लौटे थे और पैर के घाव से परेशान रहते थे। कुछ लोग घरेलू कलह की बात भी कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Also Click : Lucknow: महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow