Bajpur : भट्टपुरी के तीन मंदिरों में चोरी, दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की नकदी उड़ा ले गए चोर

बरहैंनी चौकी प्रभारी संदीप शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर की जांच की, आसपास के लोगों से पूछताछ की और चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जल्द

Jan 18, 2026 - 20:26
31 Views
Bajpur : भट्टपुरी के तीन मंदिरों में चोरी, दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की नकदी उड़ा ले गए चोर
Bajpur : भट्टपुरी के तीन मंदिरों में चोरी, दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की नकदी उड़ा ले गए चोर

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड के बाजपुर के नमूना गांव स्थित भट्टपुरी में तीन मंदिरों में चोरी हुई। रात में अज्ञात चोरों ने मंदिरों के ताले तोड़कर दानपात्र क्षतिग्रस्त किए और उनमें रखी हजारों रुपये की नकदी चुरा ली।

घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब समाजसेवी रेनू कोछड़ पूजा के लिए मंदिर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और दानपात्र में रखी नकदी गायब है। चोरों ने अलमारी तोड़ने की भी कोशिश की। जानकारी मिलते ही पुजारी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

बरहैंनी चौकी प्रभारी संदीप शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर की जांच की, आसपास के लोगों से पूछताछ की और चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व प्रधान गोपाल कोछड़, पुजारी छोटेलाल, हरिओम, रामचंद्र, चंद्रपाल, बृजेश और पन्नालाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Also Click : 1 घंटे 50 मिनट की हॉरर-मिस्ट्री फिल्म 'निकिता रॉय' ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, सोनाक्षी सिन्हा की दमदार परफॉर्मेंस से भरपूर सस्पेंस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow