Bajpur : बाजपुर में विकास खंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी, भैंस हीफर वर्ग में राहुल ने जीता प्रथम स्थान

प्रथम स्थान प्राप्त पशुओं में से बग्गा सिंह की भैंस को चैंपियन घोषित किया गया। इस मौके पर पशुपालक पूरन सिंह बिष्ट ने बाजपुर क्षेत्र में पशुओं के लिए एक लैबोरेटरी की मांग की। मधुबन क्ल

Jan 18, 2026 - 20:28
 0  24
Bajpur : बाजपुर में विकास खंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी, भैंस हीफर वर्ग में राहुल ने जीता प्रथम स्थान
Bajpur : बाजपुर में विकास खंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी, भैंस हीफर वर्ग में राहुल ने जीता प्रथम स्थान

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

पशुपालन विभाग ने ग्राम सभा हरसान में विकास खंड स्तर की पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी रहे। विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर, जिला पंचायत सदस्य योगेश डोभाल, मधुबन क्लस्टर अध्यक्ष उमा जोशी और ग्राम प्रधान उर्मिला पंथ शामिल थे।

प्रदर्शनी में कई पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचे। विभिन्न वर्गों में विजेता इस प्रकार रहे:

  • गाय हीफर वर्ग: तारा कोली प्रथम, रामादेवी द्वितीय, गोविंद सिंह तृतीय।
  • भैंस हीफर वर्ग: राहुल प्रथम, किशन सिंह द्वितीय, खेम सिंह तृतीय।
  • भैंस दुधारू वर्ग: बग्गा सिंह प्रथम, हेमा जोशी द्वितीय, हीरा सिंह तृतीय।
  • गाय दुधारू वर्ग: श्यामू राम प्रथम, नंदी देवी द्वितीय, ममता देवी तृतीय।
  • भैंस कटिया वर्ग: आनंद प्रसाद प्रथम, हरीश सिंह द्वितीय, सीमा भारती तृतीय।
  • गाय बछिया वर्ग: पूरन सिंह बिष्ट प्रथम, रामादेवी द्वितीय, प्रेमा देवी तृतीय।

प्रथम स्थान प्राप्त पशुओं में से बग्गा सिंह की भैंस को चैंपियन घोषित किया गया। इस मौके पर पशुपालक पूरन सिंह बिष्ट ने बाजपुर क्षेत्र में पशुओं के लिए एक लैबोरेटरी की मांग की। मधुबन क्लस्टर अध्यक्ष उमा जोशी ने कहा कि सरकार ने लावारिस नदियों की देखभाल की व्यवस्था की है, उसी तरह आवारा छोड़ी गई गायों के लिए भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने पशुपालन को आजीविका का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पशु सखी के रूप में गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण और प्राथमिक उपचार कर रही हैं, जिससे पशुपालकों को फायदा मिल रहा है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जोशी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और पशुपालकों की समस्याएं सुनीं। कुल 65 पशुपालक अपने पशुओं के साथ मौजूद रहे। मौके पर डॉ रवि शंकर झा, डॉ सुधांशु मिश्रा, डॉ मुकेश पांडे, डॉ रवि कुलवे, डॉ कोमल सिंह, डॉ रोहित, अशोक पंत, नवीन पंथ, भगवान सिंह नेगी, पशु सखी नीलम भट्ट, लता दानी और कमलेश देवी आदि उपस्थित थे। सभी विजेताओं को बधाई दी गई।

Also Click : 1 घंटे 50 मिनट की हॉरर-मिस्ट्री फिल्म 'निकिता रॉय' ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, सोनाक्षी सिन्हा की दमदार परफॉर्मेंस से भरपूर सस्पेंस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow