Deoband : देवबंद की ग्रीन सिटी कॉलोनी में चोरों ने तोड़े ताले, लाखों के जेवर और नकदी चुराई
पीड़िता के पति दाऊद ने पुलिस को बताई कि वे अपनी पत्नी को मोदीनगर ले गए थे। रात में चोर मकान में घुसे और अलमारी से करीब तीन तौला सोने के जेवर, चांदी के आभूष
देवबंद की ग्रीन सिटी कॉलोनी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने वारदात से पहले आसपास के मकानों के दरवाजों को बाहर से लॉक कर दिया था, ताकि कोई आवाज सुनकर बाहर न निकल सके। पीड़िता के पति दाऊद ने पुलिस को बताई कि वे अपनी पत्नी को मोदीनगर ले गए थे।
रात में चोर मकान में घुसे और अलमारी से करीब तीन तौला सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और 35 हजार रुपये नकदी ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। बता दें कि करीब एक महीने पहले भी इसी क्षेत्र के दारुल उलूम वक्फ इलाके में एक मकान से चोरी हुई थी।
What's Your Reaction?











