Bajpur : उधम सिंह नगर में भूमि विवाद पर महिला के धरने के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष जांच के निर्देश

प्रशासन के ध्यान में आने पर एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने महिला से बात की और कहा कि मामले की पूरी निष्पक्ष, तथ्यों पर आधारित और समय पर जांच होगी। उन्होंने साफ कहा कि कानून से खि

Jan 18, 2026 - 20:01
34 Views
Bajpur : उधम सिंह नगर में भूमि विवाद पर महिला के धरने के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष जांच के निर्देश
Bajpur : उधम सिंह नगर में भूमि विवाद पर महिला के धरने के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष जांच के निर्देश

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक महिला द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में भूमि विवाद को लेकर धरना दिए जाने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे और महिला की पूरी बात ध्यान से सुनी। उन्होंने न्याय का पूरा भरोसा दिलाया। यह मामला ग्राम शेखपुरा हसनपुर रहमतगंज, स्वार रामपुर की किंदरजीत कौर से जुड़ा है। उनका आरोप है कि कनोरी काशीपुर बायपास रोड, बाजपुर वाली भूमि सहित अन्य कृषि भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपों में मारपीट, धमकी और दबाव बनाने की बात भी शामिल है।

प्रशासन के ध्यान में आने पर एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने महिला से बात की और कहा कि मामले की पूरी निष्पक्ष, तथ्यों पर आधारित और समय पर जांच होगी। उन्होंने साफ कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वे कितने प्रभावशाली हों।

एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर गहन जांच हो और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन की इस तेज कार्रवाई और आश्वासन के बाद महिला और उनके साथ आए लोगों ने धरना खत्म कर दिया। जिला प्रशासन ने कहा है कि लोगों की समस्याओं का समाधान उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। किसी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। चाहे भूमि विवाद हो या कानून व्यवस्था का मामला, प्रशासन हर स्तर पर निष्पक्षता और सख्ती से काम करेगा। इस मौके पर एसडीएम गौरव पांडे, अमृता शर्मा, सीओ आर डी वर्मा और तहसीलदार दिनेश कुटोला मौजूद थे।

Also Click : 1 घंटे 50 मिनट की हॉरर-मिस्ट्री फिल्म 'निकिता रॉय' ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, सोनाक्षी सिन्हा की दमदार परफॉर्मेंस से भरपूर सस्पेंस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow