Hardoi: इंटर की छात्रा शिखा की ट्रक से दर्दनाक मौत, परिजनों ने ढाई घंटे तक जाम किया मार्ग। 

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघौली माधौगंज मार्ग पर शाम के समय पढ़कर के वापस घर जाते समय इंटरमीडिएट की छात्रा को ट्रक ने रौंदा

Jan 21, 2026 - 19:07
55 Views
Hardoi: इंटर की छात्रा शिखा की ट्रक से दर्दनाक मौत, परिजनों ने ढाई घंटे तक जाम किया मार्ग। 

बघौली / हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघौली माधौगंज मार्ग पर शाम के समय पढ़कर के वापस घर जाते समय इंटरमीडिएट की छात्रा को ट्रक ने रौंदा मौके पर दर्दनाक मौत, इसके बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए बघौली माधौगंज मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया मौके पर स्थानीय पुलिस व क्षेत्रा अधिकारी ने पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन उनका प्रयास असफल रहा परिजनों की मांग है कि जब तक जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौके पर नहीं आएंगे तब तक जाम नहीं हटेगा लगभग ढाई घंटे से माधौगंज बघौली मार्ग पर यातायात ठप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज बघौली चौराहा से शिखा पुत्री सर्वेश उम्र लगभग 17 वर्ष जो की इंटरमीडिएट की छात्रा थी वह पढ़कर के छुट्टी के समय अपने घर ऊदन पुरवा जा रही थी जैसे ही छात्रा शिखा अपने गांव की तरफ मुड़ी पीछे से आ रहे ओवरलोड गन्ना से लदा हुआ ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई इसके बाद आसपास के मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया धीरे-धीरे छात्रा के परिजनों को भी इसकी सूचना मिल गई और सूचना पाकर मौके पर बघौली पुलिस भी पहुंच गई लेकिन अत्यधिक भीड़ होने के चलते बघौली पुलिस  मौजूद लोगों को समझने का प्रयास करती रही, ग्रामीणों ने बघौली माधौगंज मार्ग को जाम कर दिया इसके बाद क्षेत्राधिकारी प्रवीण यादव तथा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा मैं फोर्स के मौके पर जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे लेकिन उनका प्रयास असफल रहा ग्रामीणों की मांग है कि जब तक जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौके पर नहीं आएंगे तब तक जाम नहीं हटेगा खबर लिखे जाने तक जाम लगा रहा लगभग ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी जाम नहीं खुल सका।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 53 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow