Hapur : गढ़मुक्तेश्वर में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी रोहित और हरेंद्र गिरफ्तार
पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी रोहित 1 जनवरी की रात पीड़िता के घर पहुंचा। उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर मोहल्ले में ही रहने वाले हरेंद्र के क
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों रोहित और हरेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।
पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी रोहित 1 जनवरी की रात पीड़िता के घर पहुंचा। उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर मोहल्ले में ही रहने वाले हरेंद्र के कमरे पर ले गया, जहां रोहित ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता मजदूर हैं और उस समय काम पर थे। घर लौटने पर मां ने बेटी को लेकर थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई और सख्त कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र विष्ट ने बताया कि पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सोमवार को दोनों आरोपियों को ठंडी सड़क मदरसे के पास से पकड़ा गया। मामले में POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। दोनों आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ की जा रही है।
Also Click : Hardoi : हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य का स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए चयन
What's Your Reaction?











