Bajpur: कबड्डी संघ उत्तराखण्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता स. मेजर सिंह संधू बोले- बेबाक स्वच्छ व ईमानदार छवि का नेता है अरविन्द पाण्डेय। 

कबड्डी संघ उत्तराखण्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता स. मेजर सिंह संधू ने गदरपुर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री

Jan 20, 2026 - 18:33
38 Views
Bajpur: कबड्डी संघ उत्तराखण्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता स. मेजर सिंह संधू बोले- बेबाक स्वच्छ व ईमानदार छवि का नेता है अरविन्द पाण्डेय। 
कबड्डी संघ उत्तराखण्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता स. मेजर सिंह संधू बोले- बेबाक स्वच्छ व ईमानदार छवि का नेता है अरविन्द पाण्डेय। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर: कबड्डी संघ उत्तराखण्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता स. मेजर सिंह संधू ने गदरपुर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय पर चौतरफा लग रहे कथित जमीन कब्जाने संबंधी आरोपों को एक राजनीतिक षडयंत्र करार देते हुए कहा कि अरविन्द पाण्डेय बेबाक, स्वच्छ व ईमानदार छवि का नेता है। पाण्डेय की बढ़ती लोकप्रियता को उनके विरोधी पचा नहीं पा रहे है और तरह-तरह की दूषित मानसिकता से ग्रस्त होकर उनकी व उनके परिवार की छवि धूमिल करने पर उतारू है। मेजर सिंह संधू ने कहा कि 2-3 दिन के अंतराल में कई-कई वर्षों पुराने मामलों का एकाएक उठना और उनमें पीड़ितों द्वारा बेवजह अरविन्द पाण्डेय का नाम घसीटा जाना संदेहास्पद है।  उन्होंने कहा कि अरविन्द पाण्डेय का 30 वर्ष का राजनीतिक जीवन है।

वह एक बार बाजपुर चेयरमैन, दो बार बाजपुर विधायक और निरंतर तीन बार से गदरपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उत्तराखण्ड सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री भी प्रदेशवासियों की सेवा कर चुके हैं। हम निरंतर पाण्डेय के साथ रहे है। पाण्डेय ने आज तक किसी की जमीन नहीं कब्जाई और न किसी को कब्जाने दी। पाण्डेय हमेशा गरीब मजलूमों की आवाज बने और उन्हें उनका हक दिलवाया।  संघर्षों से भरा अरविन्द पाण्डेय का राजनीतिक जीवन किसी से छिपा नहीं है। बेबाक व ईमानदार कार्यशैली का ही नतीजा है कि पाण्डेय देवभूमि उत्तराखण्ड के नागरिकों के दिलों में राज करते है और निरन्तर विजय पताका फहरा रहे है।  मेजर सिंह संधू ने स्पष्ट कहा है कि पार्टी के भीतर घुसे कुछ जयचंद 2027 में पाण्डेय का टिकट कटवाने के लिए तरह-तरह के कुचक्र रच रहे हैं। इन जयचंदों के कुचक्रों को पार्टी हाईकमान के समक्ष पूरी मजबूती के साथ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक अरविन्द पाण्डेय ने स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनकी सीबीआई जाँच कराने की माँग की है। ईमानदारी का इससे बड़ा सुबूत और क्या हो सकता है। उधर बाजपुर में आयोजित हुई 19 वीं राष्ट्रीय सर्कल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्षेत्रवासियों द्वारा दिये गये अभूतपूर्व सहयोग के लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

Also Read- मुंबई में ठाकरे वर्चस्व का अंत- बीजेपी-शिवसेना महायुति ने बीएमसी पर कब्जा जमाया, 118 सीटों के साथ पहली बार महापौर बनने की ओर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow