Bajpur: खेल महाकुंभ में सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाजपुर का शानदार प्रदर्शन, 75 से अधिक पदक जीतकर रचा इतिहास। 

सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और कड़ी मेहनत का शानदार परिचय

Jan 20, 2026 - 17:28
46 Views
Bajpur: खेल महाकुंभ में सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाजपुर का शानदार प्रदर्शन, 75 से अधिक पदक जीतकर रचा इतिहास। 
खेल महाकुंभ में सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाजपुर का शानदार प्रदर्शन, 75 से अधिक पदक जीतकर रचा इतिहास। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर: सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और कड़ी मेहनत का शानदार परिचय दिया। विद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर में विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 से अधिक पदक अपने नाम किए, जिससे पूरे क्षेत्र में विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ।

विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि अंडर-19 खो-खो गर्ल्स टीम रही, जिसने न्याय पंचायत स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही अंडर-14 खो-खो गर्ल्स टीम ने भी न्याय पंचायत स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-19 टीम ने ब्लॉक स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि खो  खो अंडर-14 गर्ल्स टीम ने ब्लॉक स्तर पर रजत पदक जीतकर सराहनीय प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। न्याय पंचायत स्तर पर 100 मीटर दौड़ में दुष्यंत राज सिंह डोबाल ने स्वर्ण, ध्रुव ने रजत और हर्ष ने कांस्य पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में अर्जुन को कांस्य पदक, जबकि 400 मीटर दौड़ में अर्जुन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में प्रभात को रजत तथा प्रणव को कांस्य पदक मिला। वहीं 1500 मीटर दौड़ में प्रणव ने रजत पदक प्राप्त किया।4 x100 रिले में दुष्यंत  राज सिंह डोबाल, ध्रुव डोगरा अर्जुन और प्रभात शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त मुर्गा झपट प्रतियोगिता में ईशांत ने स्वर्ण पदक, हर्ष श्रीवास्तव ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। पिट्ठू में अंश और हर्ष ने रजत पदक प्राप्त किया।शॉटपुट में भी अंडर-19 वर्ग में न्याय पंचायत स्तर पर दिव्या को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। अंडर-14 वर्ग में रवि पंत ने 60 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सि. डॉ.शाइनी पॉल ने इस अभूतपूर्व सफलता पर खेल शिक्षकों एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और विद्यालय द्वारा दिए गए उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। इस शानदार प्रदर्शन से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस हो रहा है। खेल महाकुंभ में सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाजपुर की यह सफलता आने वाले समय में विद्यार्थियों को खेलों के प्रति और अधिक प्रेरित करेगी।

Also Read- Bajpur : बाजपुर में विकास खंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी, भैंस हीफर वर्ग में राहुल ने जीता प्रथम स्थान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow