Bajpur: बालक सेमीफाइनल कबड्डी मैच में हरियाणा जीता दूसरा पंजाब जीता। 

बिरहा रोड स्थित तीन दिवसीय 19 वीं राष्ट्रीय सर्कल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच आज हो गया। जिसमें बालक सेमीफाइनल

Jan 12, 2026 - 19:04
55 Views
Bajpur: बालक सेमीफाइनल कबड्डी मैच में हरियाणा जीता दूसरा पंजाब जीता। 
बालक सेमीफाइनल कबड्डी मैच में हरियाणा जीता दूसरा पंजाब जीता

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। बिरहा रोड स्थित तीन दिवसीय 19 वीं राष्ट्रीय सर्कल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच आज हो गया। जिसमें बालक सेमीफाइनल में हरियाणा बनाम उत्तराखंड के साथ कबड्डी मैच हुआ उत्तराखंड को 25 अंक मिले जिसमें हरियाणा 34 अंक लेकर विजय रहा। दूसरा मैच पंजाब वं चंडीगढ़ के बीच हुआ जिसमें चंडीगढ़ को 32 अंक मिले पंजाब को 42 अंक प्राप्त कर मैच जीता। बालिका फाइनल कबड्डी मैच में पंजाब को 21 अंक मिले हरियाणा को 45 अंक प्राप्त कर विजय रहा।

राष्ट्रीय सीनियर पंजाबी स्टाइल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में 18 राज्यों की टीमों ने प्रतिभा किया। कबड्डी प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मैच का आज समापन हो गया। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे द्वारा विजय टीमों व खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह पुरस्कार धनराशि देकर सम्मानित किया गया।उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरदार मेजर सिंह संधू द्वारा इस कबड्डी मैच का आयोजन कराया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा बाजपुर के प्रबंधक कुलविंदर सिंह किंदा, भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव,गुरमुख सिंह,दलजीत सिंह गिल, दलजीत सिंह संधू आदि थे।

Also Read- Uttrakhand : रूद्रपुर में महिंद्रा XUV 7XO और XEV 9S इलेक्ट्रिक एसयूवी की धूमधाम से लॉन्चिंग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow