उत्तर प्रदेश में AI क्रांति की नई शुरुआत- IndiaAI मिशन के अंतर्गत DIC और UP DESCO का ऐतिहासिक MoU, इकोसिस्टम बनेगा और मजबूत। 

 उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के नेतृत्व में आयोजित एआई एवं स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन के अवसर पर प्रदेश को आर्टिफिशियल

Jan 12, 2026 - 19:13
 0  11
उत्तर प्रदेश में AI क्रांति की नई शुरुआत- IndiaAI मिशन के अंतर्गत DIC और UP DESCO का ऐतिहासिक MoU, इकोसिस्टम बनेगा और मजबूत। 
उत्तर प्रदेश में AI क्रांति की नई शुरुआत- IndiaAI मिशन के अंतर्गत DIC और UP DESCO का ऐतिहासिक MoU, इकोसिस्टम बनेगा और मजबूत। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के नेतृत्व में आयोजित एआई एवं स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन के अवसर पर प्रदेश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधीन Digital India Corporation  की स्वतंत्र व्यावसायिक इकाई IndiaAI Mission  के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में AI इकोसिस्टम को सशक्त करने हेतु एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

इस क्रम में Digital India Corporation  (IndiaAI) एवं उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपी डेस्को), लखनऊ के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किया गया। यह एमओयू श्री अनुराग यादव, प्रमुख सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार तथा श्री अभिषेक सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, IndiaAI Mission  के मध्य संपन्न हुआ। यह समझौता केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर श्री अनुराग यादव, प्रमुख सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि IndiaAI Mission  के अंतर्गत यह पहल प्रदेश के युवाओं को भविष्य के लिए आवश्यक डिजिटल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कौशल प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के माध्यम से युवाओं के कौशल विकास, नवाचार को बढ़ावा देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर निरंतर कार्य कर रही है।
उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपी डेस्को) की प्रबंध निदेशक, श्रीमती नेहा जैन ने अवगत कराया कि IndiaAI Mission  के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में परियोजना के क्रियान्वयन हेतु आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को नोडल प्रशासकीय विभाग तथा यूपी डेस्को को राज्य की नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। यह व्यवस्था प्रदेश में AI आधारित पहलों के प्रभावी, समन्वित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि IndiaAI Mission  के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में कुल 65 डेटा एवं एआई लैब स्थापित किए जाने की योजना है। इनमें से लखनऊ एवं गोरखपुर स्थित एनआईईएलआईटी केंद्रों में दो IndiaAI डेटा एवं एआई लैब पहले से संचालित हैं, जबकि पीलीभीत में एक डेटा एवं एआई लैब एक उद्योग साझेदार द्वारा स्थापित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा 49 डेटा एवं एआई लैब को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। शेष 13 अतिरिक्त स्थानों की पहचान शीघ्र की जाएगी।
IndiaAI डेटा एवं एआई लैब्स को विशेष रूप से AI स्किलिंग के उद्देश्य से डिजाइन की गई आधुनिक अवसंरचना एवं उन्नत तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा। इन लैब्स के माध्यम से विद्यार्थियों को AI टूल्स, डेटा सेट्स तथा वास्तविक समय की समस्याओं पर आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल अर्जित कर सकें तथा नवाचारी AI समाधान विकसित कर सकें। यह पहल विद्यार्थियों को हैंड्स-ऑन अनुभव प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने, देश में AI कौशल अंतर को कम करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा AI उद्योग के विकास में योगदान देने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही, यह कार्यक्रम युवाओं को भविष्य की उभरती तकनीकों से जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश को AI आधारित नवाचार एवं तकनीकी सशक्तिकरण का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व को साकार करता है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार अनुराग यादव, इंडियाएआई मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सिंह, यूपीडेस्को (उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड) की प्रबंध निदेशक नेहा जैन सहित भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन, इंडियाएआई मिशन एवं यूपीडेस्को के अधिकारी, विभिन्न तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उद्योग जगत के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: केशव प्रसाद मौर्य बोले - 'विकसित भारत–जी राम जी' से ग्रामीण भारत बनेगा आत्मनिर्भर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।