Hardoi: हरदोई में PMAY-G की समीक्षा बैठक: जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा करने के दिए सख्त निर्देश

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत जनपद स्तरीय निगरानी

Jan 12, 2026 - 20:39
40 Views
Hardoi: हरदोई में PMAY-G की समीक्षा बैठक: जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत जनपद स्तरीय निगरानी समिति की बैठक। 

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत जनपद स्तरीय निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी के लिये बनी जनपद स्तरीय निगरानी समिति की बैठक मे जिलाधिकारी ने योजना की प्रगति के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये आगामी लक्ष्यों को लेकर गहन समीझा की। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी विकास खण्डों में प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 के प्रगति की आकड़ेवार समीक्षा की गयी। बैठक में अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए स्वतः पात्रता का मानदंड निर्धारित कर दिया गया है।

बैठक में 2024-25 तक के स्वीकृत आवासों के पूर्णता की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जो आवास अभी भी अपूर्ण है, उसेे नियमानुसार पूर्ण किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बात पर भी विशेष ध्यान दिया जाए कि वह महिला यदि किसी स्वयं सहायता समूह की सदस्य नही है तो उसे किसी स्वंय सहायता समूह से भी जोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने जीरो पॉवर्टी के तहत समस्त मजदूर वर्ग के लोगों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने का निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी से पंचायतों मे ठोस कचरा प्रबन्धन, कचरा उठाओं निस्तारण एवं साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के स्पष्ट निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर स्वछता, कचरा प्रबन्धन इकाई की नियमित कार्य प्रणाली डोर टू डोर कलेक्शन कम्पोस्टिंग यूनिट आदि को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाये। उन्होंने कहा कि जनहित के जुडे मुद्दो को शीघ्रता से निस्तारित कराये उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन मे पारदर्शिता गतिशीलता और समयबद्वता को सर्वोपरि रखें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, उपायुक्त मनरेगा रवि प्रकाश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व सभी खण्ड विकास अधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- ‘तुमको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं’: महायुति की 68 सीटों पर निर्विरोध जीत पर विपक्ष को फडणवीस का करारा तंज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow