Hardoi: राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजकीय संप्रेक्षण गृह हरदोई में जागरूकता शिविर एवं पौध-रोपण कार्यक्रम आयोजित।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
हरदोई: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के अध्यक्ष /जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक की अनुमति से राजकीय संप्रेक्षण गृह हरदोई में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेंद्र प्रताप द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बताया गया कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है जो युवाओं को प्रेरित करने और एक स्वस्थ एवं लचीले समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित है।
अपर जिला जज द्वारा आवासित किशोरों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे के गलत प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी की गई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए दृढ़ संकल्प होकर युवा शक्ति को बढ़ाने के बारे में जानकारी दी तथा राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजकीय संप्रेक्षण गृह में चित्रकला प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आवासित किशोरों द्वारा प्रतिभाग किया गया तत्पश्चात अपर जिला जज, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड कुमार आशीष व अधीक्षक सौरभ पाठक द्वारा आवासित किशोरों के साथ पौध-रोपण का कार्यक्रम क्रीड़ा मैदान के चारों ओर किया गया। इस अवसर पर प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड कुमार आशीष, अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह सौरभ पाठक, आवासित किशोर, स्टाफ व पीएलवी राम नारायण मिश्र उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi : हरदोई में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण- नाम छूटने या संशोधन के लिए दावा-आपत्ति का मौका
What's Your Reaction?


