गोरखपुर महोत्सव-2026 में गोरखपुर के इतिहास एवं वंदे मातरम पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन ।

गोरखपुर महोत्सव -2026 के अंतर्गत 11 जनवरी से 13 जनवरी 2026 के मध्य उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार ,संस्कृति विभाग द्वारा गोरखपुर

Jan 12, 2026 - 18:45
35 Views
गोरखपुर महोत्सव-2026 में गोरखपुर के इतिहास एवं वंदे मातरम पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन ।
गोरखपुर महोत्सव-2026 में गोरखपुर के इतिहास एवं वंदे मातरम पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन ।

लखनऊ: गोरखपुर महोत्सव -2026 के अंतर्गत 11 जनवरी से 13 जनवरी 2026 के मध्य उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार ,संस्कृति विभाग द्वारा गोरखपुर के इतिहास एवं वंदे मातरम पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन चंपा देवी पार्क, रामगढ़ ताल ,गोरखपुर में किया जा रहा है, जिसमें अनेक महत्वपूर्ण दुर्लभ ऐतिहासिक अभिलेख लगाए गए हैं जिसमें गुरु गोरखनाथ से संबंधित पांडुलिपि,मयूटिनी नैरेटिव 1857 गोरखपुर, बंधू सिंह का चित्र विवरण सहित, जनपद गोरखपुर परिक्षेत्र के क्रांतिकारियों की सूची, चौरी-चौरा घटना, काकोरी के क्रांतिकारियों का विवरण तथा गिरफ्तारी की तिथि, गोरखपुर जेल जहां पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को फांसी की सजा हुई थी, 1942 के आंदोलन में देवरिया कचहरी पर राष्ट्रीय झंडा फहराने वाले क्रांतिकारी रामचंद्र व सोना विद्यार्थी से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेख तथा गोरखपुर के ऐतिहासिक/पर्यटन स्थल व वंदे मातरम् के इतिहास से संबंधित अभिलेख प्रदर्शित किए गए है।

Also Read- Lucknow: केशव प्रसाद मौर्य बोले - 'विकसित भारत–जी राम जी' से ग्रामीण भारत बनेगा आत्मनिर्भर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow