Saharanpur : सहारनपुर में कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिला और महानगर अध्यक्ष की अनुपस्थिति से खेमेबाजी की चर्चा तेज
हालांकि इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े कर दिए। ये नेता लंबे स
सहारनपुर में विभिन्न जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इस मुलाकात में कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के जिला अध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष और कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। हालांकि इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े कर दिए। ये नेता लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और सांसद इमरान मसूद के कांग्रेस में शामिल होने से पहले भी सक्रिय थे।
इमरान मसूद के पार्टी में आने के बाद संगठन में हुए बदलावों को लेकर पहले से असंतोष की बातें चल रही हैं। इस घटना से अंदरूनी गुटबाजी की चर्चा और तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जिला और महानगर अध्यक्ष की ऐसी बैठकों से दूरी संगठन में खेमेबाजी की ओर इशारा करती है। मौजूदा स्थिति में जिला कांग्रेस में गुटबाजी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
What's Your Reaction?









