Saharanpur : ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी हुई

ग्राम पंचायत हलवाना में बीडीओ योगेंद्र चौधरी ने चौपाल की अध्यक्षता की। उन्होंने चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विशेष रूप से वीबी जी राम जी योजना पर चर्चा हुई, जिसे मन

Jan 16, 2026 - 22:39
17 Views
Saharanpur : ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी हुई
Saharanpur : ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी हुई

सहारनपुर : विकासखंड मुजफ्फराबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत हलवाना और बेहड़ा खुर्द में आयोजित ग्राम चौपालों में बीडीओ योगेंद्र चौधरी और ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव सैनी ने ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों की शिकायतें सुनीं। ये कार्यक्रम ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने और योजनाओं की सही स्थिति जानने के लिए आयोजित किए गए थे।

ग्राम पंचायत हलवाना में बीडीओ योगेंद्र चौधरी ने चौपाल की अध्यक्षता की। उन्होंने चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विशेष रूप से वीबी जी राम जी योजना पर चर्चा हुई, जिसे मनरेगा का नया रूप बताया गया। इस योजना से ग्रामीणों को भविष्य में अधिक लाभ मिलेगा। बीडीओ ने ग्रामीणों को योजना के पम्फलेट बांटकर इसका प्रचार करने को कहा। चौपाल में मिली शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। साथ ही पंचायत सहायक को कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराने के लिए ग्राम सचिव को निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मनरेगा कार्यों का निरीक्षण भी किया गया।

वहीं बेहड़ा खुर्द में ग्राम सचिव राजीव सैनी और ग्राम प्रधान सुनहेरी देवी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान किया। इस मौके पर ग्राम सचिव अर्जुन सिंह, हलवाना ग्राम प्रधान विक्रम सिंह, रोजगार सेवक सुभाष, पंचायत सहायक पदम कुमार, संजय सैनी, आशा कार्यकर्ता उषा, सुदेश, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Also Click : Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow