Saharanpur : छुटमलपुर में भाकियू (तोमर) का सातवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाकियू (तोमर) की सदस्यता ली। चौधरी संजीव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन किसानों के हितों की सच्ची लड़ाई लड़ रहा है और कार्यकर्ताओं

Jan 15, 2026 - 20:11
 0  11
Saharanpur : छुटमलपुर में भाकियू (तोमर) का सातवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
Saharanpur : छुटमलपुर में भाकियू (तोमर) का सातवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

सहारनपुर के छुटमलपुर में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का सातवां स्थापना दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि संगठन जनता के बीच रहकर किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए सशक्त संघर्ष कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों और मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए संगठन किसी भी हद तक जाने से पीछे नहीं हटेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रिजवान उर्फ सोनू मिर्जा को छुटमलपुर नगर अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रिजवान उर्फ सोनू मिर्जा ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाकियू (तोमर) की सदस्यता ली। चौधरी संजीव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन किसानों के हितों की सच्ची लड़ाई लड़ रहा है और कार्यकर्ताओं को किसानों, मजदूरों तथा जरूरतमंदों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उठाना चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे ऊपर है। पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पारित और अध्यक्ष राव सलीम ने भी संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मास्टर देवेंद्र कंबोज ने किया। यह समारोह भाकियू (तोमर) के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस मौके पर नवाब उर्फ मोनू, एहसान कुरैशी, एजाज मलिक, डॉ. मुजम्मिल मलिक, इनाम कुरैशी, शौकीन सलमानी, हाजी शौकीन अंसारी, उस्मान मिर्जा, सलीम अल्वी, मोहम्मद अली, रिहान मिर्जा, अरशद मिर्जा, हाजी खुर्शीद, इस्लाम अंसारी, मुस्तकीम मलिक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow